आज का राशिफल
दिनांक : 06 अप्रैल 2021, मंगलवार
मेष (Arie)
नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
Eng calander month-March/April
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सामाजिक कार्य को कर आप जनता के प्रिय बनेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। जमीन जायदाद के क्षेत्रों में आपको लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आपकी माता जी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिससे आपको कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन रात्रि तक सब सामान्य हो जाएगा, इससे परेशान ना हो। आपके पिताजी के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है।
वृष (Taurus)
नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
Eng calander month-April/May
नौकरी करते हैं, तो आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। वह आप की छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। परेशान ना हों, क्योंकि चतुर बुद्धि से सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे। जो व्यापार करते हैं, यदि वह साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो इसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह से संबंधित कोई समस्या आज समाप्त होगी, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर ले जाने की सोच सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
Eng calander month-May/June
आज का दिन धन के मामले में उत्तम रहेगा। आपका कहीं कोई रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र में इस बात का ध्यान अवश्य रखना होगा कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरा ना लग जाए। अपने व्यवहार के साथ-साथ अपने खाने पीने पर भी ध्यान देना होगा।
कर्क (Cancer)
नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
Eng calander month-June/July
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अकारण छोटे छोटे भाई बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें तभी आप कड़ी मेहनत से ही अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वह अपने इरादों में सफल नहीं हो पाएंगे। आज रात के समय आपकी किसी आध्यात्मिक महापुरुष से बहस हो सकती है। आप एक खुशमिजाज व्यक्तित्व हैं, जिसे देखकर हर व्यक्ति आप से संबंध रखने की चेष्टा रखेंगे।
सिंह (Leo)
नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
Eng calander month-July/Aug
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ेगी। विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज आपके पुराने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए दिन उत्तम है, लेकिन आलस्य को छोड़ना होगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित नजर आएंगे। व्यापार के लिए बनाई गई नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो सकता है।
कन्या (Virgo)
नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
Eng calander month-Aug/Sept
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। कुछ समय से आपका कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, वह आज समाप्त होगा। आपकी संपत्ति में इजाफा हो सकता है। अपने किसी परेशान मित्र की सहायता भी कर सकते हैं, जिससे आपके सुखद अनुभूति होगी। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जो आपके मानसिक तनाव को कम करेगा। सायंकाल का समय अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ सलाह मशवरे में व्यतीत करेंगे।
तुला (Libra)
नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
Eng calander month-Sept/Oct
आज का दिन व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। आप उसमें व्यस्तता और भाग दौड़ के साथ-साथ अपने बिजनेस की नई रणनीतियों को सफल बनाने की कोशिश करेंगे। नौकरी करते हैं तो किसी बात पर आरोप लग सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। कुछ ऐसा होगा कि आप अपनी बात को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। सायं काल के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि चोट चपेट की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृश्चिक (Scorpio)
नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
Eng calander month-Oct/Nov
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी से ज्यादा खर्चे की स्थिति रहेगी, इसलिए सोच समझकर ही आगे बढ़ना है। यदि ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य से मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने धैर्य से अपने शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को सीनियर्स की सलाह की जरूरत होगी।
धनु (Sagittarius)
नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे)
Eng calander month-Nov/Dec
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको आज अपने परिवार में चल रही कलह को समाप्त करना ही होगा, नहीं तो मानसिक तनाव बना रहेगी। यदि आज आप किसी बैंक या संस्था से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसके लिए दिन उत्तम नहीं है, उसे उतार पाना मुश्किल होगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपका विस्तार बढ़ा हुआ दिखेगा। मामा पक्ष से आज कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।
मकर (Capricorn)
नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)
Eng calander month-Dec/Jan
आज इच्छाशक्ति और संकल्प की वजह से व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आपकी योजना को बल मिलेगा। कार्य क्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह हर संभव आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम पर ही ध्यान दें, इधर-उधर की बातें पर न पड़े और सतर्क रहें। परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय निकालने में कामयाब होंगे। शाम को अपने मित्रों के साथ मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)
Eng calander month-Jan/Feb
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने की उम्मीद दिख रही है। अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए कोई कार्य करेंगे, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में कुछ विघ्न का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस में उत्तम लाभ पहुंचाएगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, जिससे भागदौड़ अधिक रहेगी।
मीन (Pisces)
नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
Eng calander month-Feb/March
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज ननिहाल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। कार्य क्षेत्र में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष एवं जीवनसथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आपको बहुत लंबे समय से इंतजार था। सायंकाल के समय आज आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा
आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास होता है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं हैं। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा।
if you have any doubt,pl let me know