Up Election : उत्तर प्रदेश सरकार चुनावी मोड में, 40 आईएएस अफसरों के एक साथ तबादले

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पंचायत चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है। अपने हिसाब से अधिकारियों की तैनाती शुरू कर दी है। एक सप्ताह से पत्ते की तरह आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों को फेंटा जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक साथ 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उनके नाम एवं नई तैनाती निम्नवत है:-


  • हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार का जिम्मा दिया गया है।
  • अनीता मेश्राम मुख्य स्टाफ़ अफसर सीएस प्रोजेक्ट बनाई गईं हैं।
  • रणवीर प्रसाद को राजस्व विभाग का सचिव बनाया गया है।
  • शमीम अहमद को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
  • वीरेंद्र कुमार सिंह को एमडी पीसीडीएफ बनाया गया है।
  • कुमार प्रशांत को अहम जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • शेषमणि पांडेय को विशेष सचिव, हथकरघा।
  • चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव को एआईजी स्टाम्प का जिम्मा दिया गया है।
  • कृष्ण कुमार को विशेष सचिव एपीसी शाखा।
  • देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव एपीसी शाखा।
  • राजेंद्र पेंसिया को आगरा प्राधिकरण प्राधिकारण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • अरुणा मौली को फर्रुखाबाद का सीडीओ बनाया गया है।
  • विपिन जैन अब जल निगम के जेएमडी हो गए हैं।
  • पूजा पांडेय को दिव्यांग कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • राधेश्याम को पिछड़ा वर्ग विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • केके गुप्ता अब राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त आयुक्त बनाए गए हैं।
  • अमन देव दुली नोएडा का एसीईओ बनाए गए।
  • रिया केजरीवाल अब सीडीओ बलरामपुर होंगी।
  • अनुज मलिक अब सीडीओ कुशीनगर होंगे।
  • राजा गणपति को स्वास्थ्य विभाग का निदेशक प्रशासन बनाया गया है।

  • प्रेरणा सिंह को सीडीओ इटावा बनाया गया है।

  • प्रथमेश कुमार मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाए गए हैं।
  • अनीता यादव को अहम जिम्मेदारी मिली हैं, उन्हें अयोध्या की सीडीओ बनाया गया है।
  • आशीष कुमार गोरखपुर नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे।
  • अंजनी कुमार सिंह को निदेशक मंडी परिषद बनाया गया है।
  • राम सहाय यादव को विशेष सचिव एपीसी शाखा बनाया गया है।
  • आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद मंडल का कमिश्नर बनाया गया है।
  • सुरेंद्र सिंह को मेरठ का कमिश्नर बनाया गया है।
  • संजय गोयल कमिश्नर प्रयागराज बने हैं।
  • दीपा रंजन डीएम बदायूं बनाई गईं हैं।
  • रविंद्र मंदार को रामपुर जिले का डीएम बनाया गया है।
  • सौम्या अग्रवाल डीएम बस्ती बनाई गईं हैं।
  • आर रमेश कुमार कमिश्नर बरेली बनाए गए हैं।
  • शुभ्रांत शुक्ला डीएम चित्रकूट बनाए गए हैं।
  • आशुतोष निरंजन डीएम देवरिया हो गए।
  • जितेंद्र कुमार सिंह डीएम कानपुर देहात बनाए गए।
  • पंकज कुमार एमडी यूपीपीसीएल हो गए।
  • अमित किशोर एमडी दक्षिणांचल विद्युत निगम बनाए गए हैं।
  • आईएएस अनुनय झा को मथुरा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top