Up Congress : अब फाग चौपाल लगाकर किसानों को रिझाएगी कांग्रेस

0

  • 16 से 30 मार्च तक लगातार चलाया जाएगा कार्यक्रम 
  • ढोलक और मंजीरा के साथ गांवों में पहुंच रहे कार्यकर्ता 


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 


किसानों को रिझाने के लिए अब कांग्रेस ने फाग चौपाल का सहारा लिया है। इसके लिए किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव गांव-गांव जाकर युवाओं और बुजुर्गों के बीच फाग चौपाल लगा रहे हैं। सरकार के काम काज पर तंज कसते हुए सुनायी जा रही इस फाग चौपाल से किसानों को कांग्रेस मय करने का लक्ष्य साधा गया है। 


उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष तरुण पटेल ने फाग चौपाल लगाने के निर्देश जिलाध्यक्षों को दिए हैं। यह फाग चौपाल ब्लाक के हर गांव में लगायी जाएगी। इसके लिए 16 मार्च से 30 मार्च तक का समय तय किया गया है। 30 जनपदों की 500 ग्राम पंचायत पर फाग चौपाल करायी जानी है। इसी क्रम में बुधवार को कानपुर में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर के बैरी अकबरपुर में फाग चौपाल का आयोजन किया। 


इसकी शुरूआत शिवराजपुर और चौबेपुर ब्लाक से की गई थी। किसान भले ही कांग्रेस से जुड़ें अथवा नहीं लेकिन होली पर होरियारे मूड में किसान इस फाग चौपाल का आनंद खूब ले रहे हैं। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजीव द्विवेदी ने कहा कि किसान कांग्रेस नगर के सभी दस ब्लाक में फाग चौपाल का आयोजन करेगी। फाग के माध्यम से किसानों से सीधे जुड़ाव ही हमारा लक्ष्य है। 


किसान कांग्रेस कानपुर के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चंचल कुशवाहा ने कहा कि फाग की संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। कांग्रेस के इस कार्यक्रम से जहां फाग की विलुप्त होती संस्कृति हो फिर ऑक्सीजन मिल जाएगी वहीं कांग्रेस भी उनसे जुड़े सकेगी। फाग के अच्छे कलाकारों को सम्मान भी दिया जाएगा। 


कार्यक्रम का संचालन तुफैल अहमद खान ने किया। इस अवसर पर अजय तिवारी, राम नरेश कुशवाहा, अजय कुमार तिवारी, वीरेंद्र कटियार, नरेश शुक्ला, कैलाश कनौजिया, भागीरथ कटियार, सत्य नारायण अवस्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top