Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0

 

 



Arie (मेष )
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज का दिन लिए मिलाजुला रहेगा। काफी संघर्षों के बाद आज परेशानियों से राहत मिलती नजर आ रही है। धीरे-धीरे भाग्य का उदय हो रहा है और बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से भी मुक्ति मिलेगी। यदि कोई छोटा-मोटा व पार्ट टाइम कारोबार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी समय निकालना आसान होगा। आज  महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का भी दिन है, लेकिन प्रयत्नशील रहना होगा। व्यापार के लिए आज पास व दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कोई गिरावट देखने को मिल सकती है।

वृष (Taurus)

 नाम अक्षर- (ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर परिवार के बुजुर्गों से सलाह मशविरा हो सकता है। शाम के समय आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी होगी, जिससे धन भी अधिक व्यय होगा। संतान के भविष्य के आप थोड़ी चिंता सता सकती है

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 

आज व्यापार तेजी से गति पकड़ेगा, जिससे धन लाभ के सभी मार्ग खुलेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति को बहुत ही मजबूत बनाएंगे। प्रगति को आप को स्थाई रूप से बनाए रखना होगा। आज व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज भाई व बहनों की चिंता सता सकती है, इसलिए  उनका पूरा ध्यान रखें। यदि सबकी सहमति हो और कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनें, तो अवश्य जाएं। इससे मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी ऐसे समय में आपका भरपूर साथ देंगे। आज आर्थिक स्थिति की भी थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी आज गुरुजनों व मित्रों के साथ पार्टी का आयोजन  भी कर सकते हैं।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे) 

आज का दिन आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे और काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। आज आपको कारोबार की विशेष रूप से चिंता हो सकती है क्योंकि कुछ समय से व्यवसाय नियमित रूप से नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। आज अपने पिताजी व वृद्धजनों की सलाह से व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए-नए आइडिया ढूंढ लेंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ के नतीजे भी लाभदायक ही मिलेंगे, तभी अपने कार्यों को उत्साह पूर्ण पूरा करेंगे, लेकिन कुछ समय बाद इसमें आपको बेहतरीन अनुबंध प्राप्त होगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। संतान के विवाह के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज शाम का समय आप मित्रों के साथ धर्म-कर्म के कार्य में व्यतीत करेंगे।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कुछ विरोधी  सामने आकर खड़े हो सकते हैं, लेकिन अपने साहस और बुद्धिमानी से इन लोगों को पराजित करने में सफल रहेंगे, लेकिन अपने मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करना होगा। आज कुछ अकारण चिंता परेशान कर सकती है। इसमें कुछ चिंता तो वास्तविक होंगी, लेकिन कुछ को आप खुद ही पैदा करेंगे। परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) 

आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बनते बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना आज सफल होगी। कुछ पुराने झंझट चल रहे हैं, जिससे आज आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन अपने मन में निराशा जनक विचारों को नहीं आने देना है, तभी समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम है, जिसमें भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

 नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 

यदि कहीं रुका हुआ धन है और उसे प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह बहुत कठिनाई से मिलेगा, लेकिन रोजमर्रा के काम में आपको कोताही बिल्कुल नहीं ना बरतें। व्यवसाय की उन्नति से आत्मविश्वास चरम पर होगा। आज अपने घर के घरेलू सामान की खरीदारी में ज्यादा समय  लगा सकते हैं, जिससे धन भी अधिक व्यय होगा। जीवन साथी से प्रेम प्रसंग प्रबल होगा।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा)

जो लोग क्रय विक्रय का व्यापार करते हैं, उनको आज भरपूर लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों से हास्य विनोद भी बढ़ेगा, लेकिन व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो यह आपका मूड खराब कर सकते हैं। आज आप धार्मिक स्थानों की यात्रा पर भी जाने का सोच सकते हैं। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। उनके खान-पान का ध्यान रखें।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) 

आज अध्यात्म और धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगलोत्सब का सहयोग बनता दिख रहा है। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। नौकरी में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज लाभ उठाने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यदि आज किसी को धन उधार देना पड़े, तो कतई ना दें क्योंकि उससे मिलने की संभावना बहुत कम है। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता है।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची)

आज अपने माता-पिता व गुरु जी की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। उन्नति की क्षेत्र में आज कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन और अध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन आज आप को शत्रु व द्वेष रखने वाले साथियों से सावधान रहना होगा। परिवार में आज कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन बड़े बुजुर्गों की सलाह से वह शाम के समय समाप्त हो जाएगा। आपको जीवन में उन्नति के लिए नए-नए मार्ग प्राप्त होंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top