Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0

 




Arie (मेष )
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
आज का दिन पूरे परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने का होगा, जिससे आपका यश भी बढ़ेगा। दिन आज चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी होंगी। यह सोचना होगा कि किसको पहले पूरा करें और किसको बाद में। इसलिए आज  थोड़ा मानसिक तनाव महसूस करेंगे।  पारिवारिक बिजनेस को आज एक नई जान मिलेगी। अपनी आर्थिक स्थिति के लिए आज मेहनत करते नजर आएंगे। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने में बिताएंगे।


वृष (Taurus)

 नाम अक्षर- (ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसमे आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा, इसलिए सोच समझकर ही कार्य करें। आज दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने की सोचेंगे। पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ की स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों को आज अपनी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह)

आज का दिन बौद्धिक व व्यवसाय क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप का मनोबल और बढ़ेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता हो सकती है। कुछ पुराने मित्रों के मिलने से आज मन में हर्ष की भावना रहेगी।

कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। संतान के विवाह में जो अडचने खड़ी थी, वह आज समाप्त होगी, जिससे आप मन में सुकून का भाव महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए गुरुजनों का सहारा लेना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में आ रही अडचने अब समाप्त होगी, जिससे,आपका व्यापार तेजी पकड़ेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे) 

आज नौकरी व कार्यकाल में कुछ विरोधी फिर से सर उठा सकते हैं। आपको ध्यान देना होगा। उनके षड्यंत्रो में नहीं पड़ना है, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। पारिवारिक रिश्तो में बहुत लंबे समय से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त होगी, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय में आज अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए सिरदर्द बने रहेंगे, इसलिए वह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। विद्यार्थियों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी होगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन अधिक मेहनत व भागदौड़ का रहेगा। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ व पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी, लेकिन शाम के समय इसमें कुछ राहत मिलती दिख रही है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)

 आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि अपनी बात आज दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे, तो आने वाले दिनों में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में आज अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यवस्था व अनुबंध आज आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। आज शाम का समय अपने परिवार के छोटे सदस्यों के  साथ मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

 नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 

 आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसका आपको भरपूर ध्यान देना होगा। मित्रों से धन लाभ होने के भरपूर योग बन रहे हैं। घर में धन-धान्य में वृद्धि होगी। आज शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किस मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के लिए आज कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं, जो आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है। आज अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता हो सकती है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा)

आज आपको कुछ वृद्धजनों का साथ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। उच्च अधिकारियों की कृपा से आपका भूमि व जमीन जायदाद से संबंधित मामला आज समाप्त होगा, लेकिन अपने कार्यकाल में अपने रुके हुए कार्यों को समय से पूर्ण करना होगा, नहीं तो वह मुश्किल बढा सकते हैं। आज शाम के समय आपके घर अतिथि का  आगमन हो सकता है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

 आज का दिन उन्नति दायक रहेगा। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से कार्यकाल में आपको उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। भाई बंधुओं से मतभेद और क्रोध हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें। आज  कहीं से कमाया हुआ धन मिलने के भरपुर  योग बन रहे हैं, जिससे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मान सम्मान बढ़ता दिख रहा है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची)

 यदि व्यवसाय में और अधिक धन लगाने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आने वाले समय में अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। आज पूरे दिन आय के नए नए स्त्रोत सामने आएंगे। विरोधियों से सावधान रहना होगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हो, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। आज शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ कहीं पिकनिक पर या घूमने-फिरने जा सकते हैं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है।अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8  17, 26 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top