Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आपका दिन

0
मेष 
आज व्यवसायिक मामलों में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, तभी आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई विशेष व्यवस्था करने में भी आज आपका समय व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। यदि संतान से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा।

वृष 

आज का दिन आपके रुके हुए कामों को पूरा करने के लिये शुभ होगा। आपकी यह खुशी लोगों को रास नहीं आयेगी, इसलिए आपकी नौकरी व कार्यकाल के कुछ साथी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।आपके भाई की सलाह बिजनेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान की वृद्धि के लिए आज गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ेगी।

मिथुन
 
आज के दिन मित्रों की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा और कहीं से धन के आगमन का रास्ता साफ होगा।आप सुबह यह सोचकर शुरू करेंगे कि आपको अपने सभी कार्यों को निपटाना है। आज के दिन आप कुछ पुराने रुके कार्यों को निपटाने की कोशिश करेंगे, तो आपका दिन विशेष भागदौड़ और चिंता में बीतेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ दिन आपके यहां ठहर सकते हैं और आपका व्यय बढ़ सकता है।
 
कर्क

आज आपका दिन सुखदायक दिख रहा है।बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे जो आज लाभ होगा।  संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्त होगा और परिवार में आमोद -प्रमोद का वातावरण रहेगा।  मित्रों के आगमन से शाम का वक्त सुख से कटेगा।
 
सिंह
 
आज का दिन आपके लिए शुभ एवं भाग्य में वृद्धि देने वाला है।आपको सभी प्रकार की मदद प्राप्त होगी। आज के दिन व्यावसायिक स्थान का परिवर्तन आपके लिए शुभ होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं और आपके अनुसार ही आपको फल प्राप्त होंगे। 

कन्या 

आज का दिन आपके लिए शुभ है।बहस व टकराव से बचें और मन लगाकर अपना काम करें तो आपके हर काम समय से पूरे होते जाएंगे। परिवार के सभी लोग आपके साथ रहेंगे और आपका सम्मान करेंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रहेगा।
 
तुला

आज दिन आपके लिए सुखी और समृद्धि दायक साबित होगा और सभी प्रकार के शुभ योग आज आपके दिन को और खास बना रहे हैं।  किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं। समय का लाभ उठाएं। आज नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिल सकती है।
 
वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए शुभ है।आज का दिन आपके कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान देता हुआ साबित हो रहा है।  किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आज से आपके मौज बहार के दिन शुरू होने वाले हैं।

धनु
 
आज के दिन आपके ग्रहों के शुभ योग से बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। धन की प्राप्ति से आपके कोष में वृद्धि होगी और आप अपने बलबूते पर ही समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। ऐसा करने से आपको स्थाई सफलता मिल जाएगी। मित्रों की ओर से हरसंभव मदद प्राप्त होने के संकेत हैं।
 
मकर 

आज का दिन आपका काफी व्यस्तता के साथ बीतने वाला है। मन में प्रसन्नता के साथ सुख का भी एहसास होगा। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। काम में हिसाब रखना सबसे जरूरी है। तभी आप और आपका परिवार दोनों तरक्की करेंगे।
 
कुंभ
 
आज के दिन आपकी राशि में ग्रहों के शुभ योग नजर आ रहे हैं। भाग्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। शत्रु चिन्ता का दमन होगा और प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में विजय प्राप्त होगी। सफलता की प्राप्ति से मन में हर्ष होगा और उत्साह में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके दांपत्य सुख में भी वृद्धि होगी।
 
मीन 

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि देने वाला और भाग्य में वृद्धि करने वाला साबित हो रहा है। मनोकामनाएं पूर्ण होगी। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और निकट की यात्रा भी हो सकती है। 

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9, 


 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052  
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 
शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top