Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0
 

मेष(Arie) 
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ) 
  
आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। लंबे संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से राहत मिलेगी और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। यदि पार्ट टाइम कारोबार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी टाइम निकालना आसान रहेगा। आज महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, लेकिन आपको प्रयत्नशील रहना होगा। आप व्यापार के लिए कुछ रणनीति बनाएंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। व्यापार के लिए की गई यात्राएं आज उत्तम लाभदायक रहेंगी।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके परिवार में कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इसमें परिवार के सभी सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसको देखकर आपके मन में खुशी का भाव रहेगा। आज शाम के समय आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी रखनी होगी क्योंकि वाहन के अकस्मात खराब होने से धन व्यय हो सकता है। आज किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके लिए कोई मित्र शुभ सूचना लेकर आएगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 
 
आज का दिन व्यवसाय में तेजी से उन्नति करने का होगा, जिसे देखकर लोग भी हैरान होंगे। आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों को लग सकती है। अपनी प्रगति की इस गति को बनाए रखने के लिए अपने व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी। व्यर्थ की मान बड़ाई के चक्कर में ना पढ़कर अपने कार्यों पर ध्यान देना है। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइस पार्टी रख सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। आज शाम का समय अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे।


कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
 
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज भाई बहनों के भविष्य की कुछ चिंता सता सकती हैं, लेकिन आप पिताजी की सलाह से इस समस्या से मुक्ति पा लेंगे। आज यदि परिवार के सदस्यों के साथ कहीं छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं। इससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। यदि दोस्तों के साथ किसी तरह का मनमुटाव होता है, तो उसे बढाये नही। विवाह योग के जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे-अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
 
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कारोबार की चिंता सता सकती है क्योंकि पिछले काफी दिनों से आप व्यवसाय को नियमित रूप से नहीं देख रहे हैं। संतान आज व्यवसाय में आपकी मदद कर सकती है। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आपको धैर्य से उस विवाद का निपटारा करना होगा, नहीं तो रिश्तो में दरार पड़ सकती है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

आज आपको व्यवसाय के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन परेशान ना हो क्योंकि यह आगे चलकर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुद्धर्ण कर पाएंगे। आज  ससुराल पक्ष से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है और राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)  
 
आज के दिन कुछ चिंतित नजर आएंगे। सब चिंता व्यर्थ की होंगी। कुछ तो आप स्वभाव के कारण स्वयं ही खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसाय क्षेत्र में विरोधी आपके सामने प्रबल नजर आएंगे। आप साहस और बुद्धिमानी से इन्हें पराजित करने में सफल रहेंगे। आपको मन की दुर्बलता के दुर्गुणों का त्याग करना होगा। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। आपको आस-पड़ोस के लोगों से मेल मिलाप रखना होगा


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कोई मंगल समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसे सुनकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि कोई पुराने झगड़े चल रहे हैं, तो उनसे मुक्ति मिलेगी। निराशाजनक विचारों को मन में ना आने दें, तभी दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से तरक्की मिलने की पूरी उम्मीद है। आज अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 
 
आज का दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा। व्यापार में किन्ही कारणों से कुछ असफलता हाथ लग सकती है, लेकिन परेशान ना हो। यदि आज आपका कोई रुका हुआ धन है, तो वह प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह व्यवसाय में मददगार साबित होगी। संतान के भविष्य की चिंता आज समाप्त होगी। पिताजी की सेहत में कमी आ सकती है। मित्रों की सलाह से आपको कोई फायदा मिल सकता है।



मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा) 
 
आज का दिन सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग लेने का होगा, जिसमें आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यदि  कोई संपत्ति खरीदना व बेचना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।आपको मामा पक्ष से धन लाभ होने के भरपूर योग हैं। जीवन साथी के साथ कुछ दैनिक जरूरतों की सामान की खरीदारी करेंगे। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें सफलता प्राप्त होगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
 
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, आज उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। पुत्र व पुत्री के विवाह की योजनाएं आज प्रबल होगी। आपकी आध्यात्मिकता के प्रति रुचि बढ़ी दिखेगी। यदि आज कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। दोपहर के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट लगने की संभावना दिख रही है। आज आपका माता जी से कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची) 

आज आपको नौकरी का व्यवसाय में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आज माता पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे। शाम का समय आप  परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ सलाह मश्वरे में व्यतीत करेंगे।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भु त शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।  
 
शुभ दिनांक : 8, 17, 26 
 
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 

शुभ वर्ष :2024, 2042
 
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top