Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0
 

मेष(Arie) 
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ) 
  
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। बाहर का खाने से बचें, नही तो सेहत को नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज विरोधी आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक समय व्यतीत करें,  उनको आपके स्नेह की आवश्यकता है। अपने माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)
 
आज का दिन मंगल कार्यों के लिए होगा। आज अपने प्रेमी से मिलन होगा, जिससे आपके मन में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहेगा, लेकिन व्यापार में कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है, जिससे धन के कारण में कुछ अड़चन आ सकती हैं, लेकिन परेशान ना हो। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से यह समस्या सायंकाल तक समाप्त हो जाएगी


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 
 
आज का दिन थोड़ा सतर्कता से चलने का होगा। अपनी नौकरी में आसपास के किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़ें, नहीं तो झगड़ा बढ़ सकता है। आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों पर आज चर्चा होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी।


कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
 
आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में आज बड़ी मात्रा में धन लाभ की उम्मीद दिख रही है, जिससे  किस्मत चमक उठेगी और आपके रुके हुए कार्य भी  आसानी से पूरे होंगे। भाई बहनों का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन संतान की पढ़ाई से लेकर कोई समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
 
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। मेहनत के बाद ही उसका अधिक फल मिल पाएगा। व्यापार व व्यवसाय के लिए की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी से बहस बाजी में आज ना पड़ें। अपने जीवन साथी के साथ कोई स्पेशल प्रोग्राम बना सकते हैं, जिसमें कामयाब रहेंगे। आज शाम के समय माता जी की सेहत का ध्यान रखें क्योंकि उसमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)


आज जमीन व जायदाद के प्रति सतर्क रहना है। यदि कोई बंटवारा होता है, तो उसमें अपनी आंख व कान दोनों खुले रखें, तभी सफलता मिलती दिख रही है। विद्यार्थियों का  पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। आप किसी काम के व्यक्ति पर पैसा खर्च कर सकते हैं, जिससे भविष्य में  भरपूर लाभ मिलेगा। संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)  
 
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ के बीच  अपने जीवन साथी के लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता के लिए कुछ और रणनीति बनाएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) 


आज का दिन नौकरी में कुछ खास परिवर्तन लेकर आएगा, लेकिन उससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। काम बनते रहेंगे। आज उसी काम को करने की कोशिश करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। व्यापार के लिए आप नई योजनाएं बनाएंगे, जो उत्तम लाभ प्रदान करेंगी। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ होने की उम्मीद है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 
 
आज का दिन राजनीतिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से आप लाभ उठाएंगे, लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आज अपने स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, लेकिन खानपान पर ध्यान देने से वह ठीक हो जाएगी। यदि मकान व दुकान से संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। पिताजी को आज आंखों में कोई कष्ट हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा) 
 
आज के दिन कुछ छोटे-मोटे झगड़े लगे रहेंगे, लेकिन दोपहर तक आपकी सूझबूझ से वह समाप्त हो जाएंगे। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों में बुजुर्गों को किसी सदस्य की चिंता सता सकती है, लेकिन अपनी सूझबूझ व समझदारी से उनको समझाने में कामयाब रहेगे, खर्चे अधिक होंगे। अपनी माता जी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
 
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। ऑफिस के कामों को धीरे-धीरे ही करेंगे, तो फायदा होगा। यदि साझेदारी में कोई निवेश करने का सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। मेहनत से किए गए कामों के अच्छे नतीजे निकल कर सामने आएंगे। व्यापार के लिए भाई बहनों की सलाह कारगर साबित होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची) 

आज का दिन मौज मस्ती भरा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में यदि निवेश से संबंधित कोई तनाव है, तो वह आज समाप्त होगा। परिवार के सदस्य व दोस्तों के साथ आज घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में  आपके सहयोगी आपकी मदद करेंगे, लेकिन किसी से भी जबरदस्ती कोई काम ना करवाएं। सायंकाल के समय आज कोई अतिथि आपके घर आगमन कर सकता है और संतान के विवाह संबंधित विषय पर चर्चा हो सकती है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण  किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर  स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन  दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। 
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24 
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष :  2022, 2026
   
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top