Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0
 

मेष(Arie) 
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ) 
  
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी में किसी बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रह सकती है, इसलिए अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक सम्मान भी आज मिलता दिख रहा है। मित्रों के साथ आज लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय संतान की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)
 
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि  एक व्यापारी है, तो आज अनावश्यक या अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में आज किसी अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। यदि आप व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार कर रहे हैं, तो भविष्य में वह आपको उत्तम लाभ देंगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 
 
नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे अगर चल रहे हैं, तो वह आज हल होते दिख रहे हैं। अपने व्यवसाय में तरक्की के लिए किसी बुजुर्ग के अनुभव की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय अपने मित्रों व परिजनों के साथ किसी पार्टी में भी जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए नए-नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माताजी से विशेष स्नेह रहेगा।


कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
 
आज आप सामाजिक क्षेत्र को चारों ओर फैलाने मे कामयाब रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात भी आपके तनाव को कम करेगी। आज खुद ही अपने में मस्त रहेंगे। आप अपने विरोधियों की कोई आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। धन वृद्धि के लिए जीवनसाथी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। संतान को आज कोई कष्ट हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
 
आज किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कतई ना करें क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा उत्तम लाभदायक रहेगी। शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। बिजनेस में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए मेहनत में कोई कमी नहीं रखें। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आएगी।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज संतान के भविष्य के लिए योजना बनाते नजर आएंगे। आस पड़ोस में आज कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)  
 
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी पद, प्रतिष्ठा व सम्मान में वृद्धि होगी। दूर व पास की यात्रा स्थगित हो सकती है। शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। समस्याओं का समायोजन समाधान ना मिलने से मन में अशांति का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप कठिन परिश्रम करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) 

आज के दिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे। धन की कमी होने के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज कोई शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको सामाजिक सम्मान मिलता दिख रहा है। आप परिवार के सदस्यों को कहीं छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 
 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी है, किसी वाहन के खराब होने से आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। आज अपनी संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। यदि कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शाम का समय मित्रों के साथ पार्टी में व्यतीत करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा) 
 
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज जो रुका हुआ धन है वह अचानक से प्राप्त हो सकता है, जिससे रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सौम्यता बनी रहेगी। जीवनसथी भी आप का भरपूर साथ देंगे। नौकरी, व्यवसाय में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ होगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
 
आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। आज अपने रूठे जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं। माता पिता का विशेष स्नेह मिलेगा। आपके भाई और बहन के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायं काल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।



मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची) 

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें उत्तम सफलता प्राप्त होगी। किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह फिर से सर उठा सकता है जो आपकी समस्या बन सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिन मेहनत से आप सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो  कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत  सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top