Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0
 

मेष(Arie) 
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ) 
  
आज का दिन व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। आज बिजनेस में कोई खास दिन फाइनल हो सकते हैं, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। सायंकाल का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए मित्रों की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी


वृष (Taurus)

नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)
 
आज का दिन भी मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में कोई हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे भागदौड़ भी अधिक होगी और काफी व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन इन सबके बीच आपको व्यवसाय को पीछे नहीं छोड़ना है, उस पर भी नजर रखनी है। शत्रु आज प्रबल नजर आएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान को धार्मिक कार्य करते देख मन में खुशी का भाव रहेगा


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 
 
आज का दिन उत्तम परिणाम लेकर आएगा। आज वही कार्य करें, जिसके पूरे होने की उम्मीद हो। आज दिमाग में नई नई योजनाएं आएंगी, जो बिजनेस को चार चांद लगाएंगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सीनियर्स का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी क्रिएटिव और कलात्मक काम को पूरा करने में दिन बिता सकते हैं।


कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
 
आज का दिन नौकरी व व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। नौकरी में  आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा और आपके साथी भी आपका भरपूर सहयोग देंगे। आज शाम का समय आप मित्रों के साथ खानपान में व्यतीत करेंगे। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज जो भी कार्य करें,  पूरी लगन से करें, तभी  सफलता मिलती दिख रही है। भाई बहनों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी।
 
सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
 
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे अपने रूठे जीवन साथी को मनाएंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी  व वरिष्ठ अधिकारी कार्यों में रुकावट बन सकते हैं। ससुराल पक्ष  से सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। 


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन आज आस पास के लोगों से सावधानी बरतनी है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए, इस बात का विशेष ध्यान रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसकी परिवार को बुजुर्गों की सलाह की आवश्यकता होगी सायंकाल के समय यदि कोई कानूनी विवाद है, तो उसका निपटारा हो सकता है। 


तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)  
 
आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं।  सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र  मे भी आपकी साख बढ़ेगी, लेकिन आपका धन भी व्यय होगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। व्यापार में  नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) 

आज का दिन रोजगार से जुड़े जातकों के लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय में भी आज दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आज परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। आपनी नौकरी मे कुछ नवीनता ला सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 
 
आज का दिन सावधानी व सतर्कता से चलने का होगा। अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। नौकरी में  कुछ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ तीर्थ स्थान पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा) 
 
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने कोई व्यापार साझेदारी में किया है, तो वह आज आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। घर की साज-सज्जा के लिए कुछ शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे जेब पर भी फर्क पड़ेगा। पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आज समय अवश्य निकालें। संतान के विवाह संबंधित चर्चा आज घर परिवार में हो सकती है।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन उसके चलते अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि व्यापार में कोई लेनदेन करने की सोच रहे हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। घर परिवार में आज संपत्ति से संबंधित कोई मामला सिर उठा सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे और बुजुर्गों की सलाह से कार्य करेंगे, तो सफलता प्राप्त होगी।



मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची) 

आज का दिन उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि व्यापार में जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए हितकर होगी। यदि आज आपको कोई व्यक्ति परेशानी में देखता है, तो उसकी मदद अवश्य करें। आपके परिवार में आज कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन उसे अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने की कोशिश करें। नौकरी व  व्यापार में आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से बहुत कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपको कमी थी। सायंकाल का समय आप मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 21 को जन्मे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष :  2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top