Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0



मेष(Arie) 
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ) 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अधिक मेहनत भरा रहेगा, जो लोग परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें पढ़ाई पर अधिक फोकस रखना होगा। यदि आज किसी से कोई वाद-विवाद होता है, तो स्वयं पर कंट्रोल रखें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन मे कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे  परेशानी होगी, इसलिए अधिक तनाव ना ले। आज शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे तनाव भी कम होगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

आज के दिन व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन व्यस्तता के चलते भी अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल ही लेंगे, जिससे जीवन साथी की बाचे खिल उठेंगी। आज शाम के समय कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आप के फायदे के लिए होगी। अपने कार्यालय में सावधानी बरतें, तभी नुकसान होने से बचाया जा सकता है। यदि आज कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो उसका भविष्य में आपको भरपुर लाभ मिलेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 

आज के दिन विद्यार्थियों को अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाना होगा, तभी परीक्षा में सफलता प्राप्त होती दिख रही है। व्यापार व व्यवसाय में आज कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। दोपहर के समय तक आज किसी फोन या टेलीफोन के जरिए कोई खास जानकारी मिल सकती हैं। पिताजी की सेहत के प्रति सावधान रहें।


कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो) 

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप बिजनेस में कुछ नई तरकीब अपनाकर काफी लाभ उठाने में सफल रहेंगे। यदि कोई कार्य करना चाहते हैं और लगता है कि वह रिस्क वाला है, तो उसे करने के लिए आज दिन उत्तम नहीं है। परिवार में जो आपके विरोधी हैं, वह कुछ समय के लिए शांत रहेंगे, लेकिन फिर भी सतर्कता बरतना जरूरी होगा, इसलिए सावधान रहें। आज शाम का समय किसी सामाजिक समारोह में व्यतीत करेंगे।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)  

आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। यदि बिजनेस के लिए कोई नया आइडिया आया हो, तो उसे फौरन आगे बढ़ाएं। भविष्य में इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यदि रिश्तेदारों से आपकी कोई अनबन हैं, तो वह दूर करने का उत्तम समय है। मित्रों से आज मुलाकात होगी, जिसका भरपूर फायदा होगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए बहसबाजी में ना पड़ें, बेहतर होगा और अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो) 

आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन दिमाग से किए गए कार्यों का आपको भरपूर फायदा होगा। इससे मन को खुशी मिलेगी। पुरानी चल रही समस्याएं भी समाप्त हो जाएंगी। आज का दिन अपने व्यापार में ईमानदारी से कार्य करने का होगा। यदि ऐसा करेंगे, तो आपकी मदद करने वाले लोग भी सामने आएंगे, जिसका भरपूर फल मिलेगा। व्यापार के लिए की गई यात्राएं उत्तम फलदायक रहेंगी।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते) 

आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा क्योंकि स्वास्थ्य में कोई गिरावट आ सकती है। नौकरी में आज आपको टीम वर्क करने का मौका मिलेगा, जिससे साथी कर्मचारी भी खुश नजर आएंगे। यदि  कोई नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए खतरा बना हुआ है, इसलिए बिल्कुल ना करें। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा, जिससे जीवनसाथी खुश नजर आएंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)  

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में उत्तम लाभ की प्राप्ति होती दिख रही है। शत्रु भी आज प्रबल रहेंगे, लेकिन उन पर ध्यान नहीं देना है। राजनीति क्षेत्र में वृद्धि होने के प्रबल संकेत हैं। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिसमें मुलाकात अच्छे और असरदार लोगों से होगी, जिनसे आप खास काम की बात करेंगे, जिससे आपकी कुछ चिंता कम होगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 

आज व्यापार से जुड़ी कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में साथी कर्मचारियों से बहस में ना पडें, नहीं तो दिक्कत में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए समय उत्तम है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिए अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा) 

आज काम का प्रेशर अधिक रहेगा, लेकिन किसे पहले करूं और किसे बाद में यह आपको सोचना है, ताकि सभी कार्य समय से पूर्ण हो सके। परिवार में आज किसी से  अनबन हो सकती हैं, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज की स्थितियां बेहतर होंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ेगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन कुछ खर्चे भरा रहेगा। आज किसी खास मित्र के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं, लेकिन जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्य क्षेत्र में आज आप साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे, जिससे कुछ शत्रु भी प्रबल नजर आएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत या सलाह मशवरा करके बिजनेस को नई जान मिलेगी।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची)  

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कहीं बाहर फिजूलखर्ची करने की बजाय घरवालों के साथ समय गुजारें, ताकि आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहे क्योंकि आज खर्चा वैसे ही अधिक होगा। यदि कुछ कार्य बहुत समय से अटके हुए हैं, तो आज वह बन जाएंगे, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपने संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। 

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26 

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 


शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता   


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी    

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top