Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0

Arie (मेष )
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यवसाय में साहस और लगन शीलता से काम करना होगा तभी आप के काम बनते नजर आ रहे हैं। आत्मबल और विश्वास को देखकर आज आपके विरोधी परास्त नजर आएंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उत्साह में वृद्धि होगी। आज  धर्म-कर्म के कार्य में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर- (ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)
 
आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी किसी पुराने परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो लिए लाभदायक होगी। आज पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावग्रस्त रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज  चिंता का कारण बनती नजर आएगी। गलत तरीके से धन कमाने से आज बचना होगा। आज समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो आपके व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है।

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 
 
आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए परेशानी जनक रहेगा। परिवार में कुछ समस्या सिर उठा सकती हैं, लेकिन उनको सोच विचार कर निर्णय करें अन्यथा आपको आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार व व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए कार्यो का विरोध हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्यो में सफलता मिलेगी।

कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन सुख और दुख दोनों लेकर आएगा, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज कुछ अधूरे कार्यो को आप किसी की सलाह व सूझबूझ से निपटा सकते हैं। कार्य व व्यवसाय के जिन क्षेत्रों में आप प्रयास कर रहे हैं, तो वह सफल होंगे। कई लोग मानसिक रूप से परेशान नजर आएंगे। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। संतान आज उम्मीदों पर खरे उतरेगी। आज शाम का समय मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे) 
 
आज का दिन व्यवस्थाओं के मामले में अनुभव और वृद्धि करने वाला होगा। कारोबार में आज आपकी पहचान बढ़ेगी और कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है, जो आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी, जो लंबे समय से आप के अधूरे कार्य पड़े हैं, आज उनको पूरा करने का समय आ चुका है। आर्थिक मामलों में भी आज का दिन खर्चीला रहेगा। यदि आप कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन साथी से आज कोई नोकझोंक हो सकती है।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, जिससे दिन उत्तम बना रहेगा और मन में शांति का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवन साथी से सहयोग और तालमेल बना रहेगा, लेकिन संतान के भविष्य को लेकर आज थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। व्यापार व व्यवसाय में कार्यशील बुद्धि से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आज किसी पड़ोसी के वाद-विवाद में ना उलझें।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज कार्य क्षेत्र में सम्मान व प्रभाव से कुछ हासिल कर पाएंगे। कई दिनों से उलझे मामले भी आज सुलझ जाएंगे। आज आंख और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है, जिससे आपके कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं, लेकिन आज बातों में समय नष्ट नहीं करना है। समय से काम करोगे तो अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज जीवनसाथी को कुछ उपहार खरीद कर ला सकते हैं


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) 

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आर्थिक उन्नति के लिए कुछ लोग आज निवेश की नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे चलकर उत्तम लाभ प्रदान करेंगे। संतान को शिक्षा को लेकर आज कुछ चिंतित नजर आएंगे, लेकिन देवी सरस्वती की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा। पड़ोसियों से किसी भी मुद्दे को लेकर विवाद से बचना होगा। आज सगे संबंधियों के बीच तालमेल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी से भी आपको आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कुछ कठिन कार्य भी आज आपके बन सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 

आज कार्यक्षेत्र का माहौल सुखमय रहेगा। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज संतान के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव पर बातचीत हो सकती है। कुछ मामलों में अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी को प्रसन्नता का अनुभव होता रहेगा। लगन, धैर्य और परिश्रम से अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। जिन लोगों के परिवार में कुछ समय से परेशानी का माहौल बना हुआ है, उनके संबंधों में आज सुधार होगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में आज रुचि बढ़ती दिखेगी।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
 
आज अपने व्यवसाय के कामों पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आपके कार्य बनते दिख रहे हैं। तर्क वितर्क से नुकसान होगा, इसलिए उसमें ना पड़ें। आज पिता और पैतृक पक्ष से सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है। यदि योजना बनाकर कार्य करेंगे, तो उसमें भरपूर सफलता मिलती दिख रही है। आर्थिक मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आपके घर परिवार में मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची)

आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए आपको अपने खाने पीने पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो अपच और वायु विकार जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज दिन उत्साह से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा, लेकिन काम की जिम्मेदारियां अधिक होंगी। यदि कोई संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आज दिन उत्तम रहेगा।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  
 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24 
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष :  2022, 2026
   
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top