Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

0





Arie (मेष )
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज का दिन कुछ परेशानी जनक रह सकता है। वाहन संबंधित समस्या आपके सामने आ सकती है, लेकिन संतान के भविष्य से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा और मित्रों का सहयोग भी मिलता दिख रहा है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। आज परिवार में कुछ अशांति का माहौल रह सकता है, लेकिन फिर भी अपने मन को शांत रखना होगा। विद्यार्थियों को भविष्य की चिंता सता सकती है।



वृष (Taurus)

नाम अक्षर- (ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

यदि जीवन में कुछ रिश्तो में वाद-विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होता दिख रहा है और यदि कोई चल व अचल संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो वह आज पूरा हो सकता है, जिसमें आपको अपने मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यदि किसी मनवांछित फल की प्राप्ति की इच्छा है, तो वह भी आज पूरी होती दिख रही है। आज शाम का समय किसी सामाजिक समारोह में व्यतीत करेंगे।




मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 
 
आज का दिन उत्तम लाभदायक रहेगा। आज कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो  लिए लाभदायक सिद्ध होगी। छोटे सदस्य अथवा संतान पक्ष को कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए खाने-पीने में विशेष ध्यान दें अन्यथा अपचन का प्रभाव बना रहेगा। जटिलताएं समाप्त होंगी। आज मधुर वाणी के प्रभाव से सब कुछ पा सकते हैं।




कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज कारोबार को लेकर किसी जानकार से मिल सकते हैं और उसके अनुभव से कुछ सीख लेंगे, जो आपके कारोबार को ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच रह सकते हैं। परिवर्तन की आकांक्षा भी रखेंगे। उत्साह अधिक और तत्परता से किए गए कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। शाम के समय धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ती दिख रही है, जिसमें पुण्य कार्यो पर भी कुछ खर्च हो सकता है।



सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे) 

आज धन के लेनदेन से सावधानी बरतनी है क्योंकि किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा, जो परेशानी का कारण बन सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का आज विरोध होगा। शत्रु प्रबल होंगे। परिवार की समस्याओं के संबंध में यदि आज जोश में आकर कोई गलत निर्णय लिया, तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। विद्यार्थियों को उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। भागदौड़ और परिश्रम के बाद भी लाभ से वंचित रहना होगा। आज अपने कार्य क्षेत्र के लिए कुछ दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के कारण तनाव  रहेंगे। कुछ पुराने अधूरे कार्य भी आज निपटाने होंगे। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। आज सायंकाल के समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज का दिन नौकरी व व्यापार करने वाले लोगों के लिए उत्तम लगता रहेगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्र में आज उनकी साख बढ़ेगी, जिससे उनको कई अनुभव प्राप्त होंगे। आज सभी कार्य समय पर बनते नजर आएंगे, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज रोजगार के नए नये अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज किसी को कुछ धन देने की सोच रहे हैं, तो ऐसा कतई नहीं करें, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) 
  
आज घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे भोजन से सेहत अच्छी रहेगी। आज शुभ समाचार का आना जाना लगा रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिनके बनने की उम्मीद हो। मित्रों व परिजनों के कारण भी घर में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आज माता जी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 


आज धर्म-कर्म के कार्यो में रुचि बढ़ेगी, जिससे किसी महान हस्ती के दर्शन के कारण लाभ होंगे। आज भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे आंखों को कष्ट हो सकता है। समय के अनुसार चलने से आज उन्नति करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी और आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। संतान आपसे अपने भविष्य के लिए कुछ सलाह मांग सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा)

मानसिक उलझन के कारण सिर दर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता आ सकती है। पड़ोसियों के कारण आज कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यापार को आज नई गति मिलेगी। जीवनसाथी के सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। आज शाम का समय जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क से आपका धन और समय दोनों की हानि होगी, जिससे थोड़ा परेशान रहेंगे। लाभ के अवसर भी आज प्राप्त होंगे। आज शाम के समय किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची)

विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलने की उम्मीद है। व्यापार का भार बढ़ता नजर आ रहा है। निर्माण कार्यों की आवश्यकता आज महसूस होगी, पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग मिलता दिख रहा है। किसी महत्वकांक्षी योजना की आज शुरुआत होगी, जो भविष्य को सुदृढ़ बनाएगी। आज पिताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खाने-पीने से परहेज करें।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 

शुभ वर्ष :  2031, 2040, 2060    
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top