Politics : अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया बोलीं, पूरी ताकत से लड़ें पंचायत चुनाव

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रतापगढ़


अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अाप पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ें। उन्होंने प्रतापगढ़ से स्थानीय पार्टी का जुड़ाव की याद भी दिलाई। कहा, प्रतापगढ़ से ही अपना दल (एस) का बीज अंकुरित हुआ था। वर्ष 2000 में सदर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय की याद दिलाना भी नहीं भूलीं। वह भगवा चुंगी स्थित सभागार में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आईं थीं।


अनुप्रिया ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत चुनाव छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं का होता है। मैं चाहती हूं कि पार्टी कार्यकर्ता हर सीट के लिए चुनाव लड़ें। ऐसा करके वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी की परीक्षा भी कर सकते हैं। अनुप्रिया का कहना था कि हमें 2022 और 2024 के लक्ष्य को हर कीमत पर हासिल करना है। जब तक अपना दल का दोनों सदनों में कब्जा नहीं होगा, तब तक पिछड़े और गरीब समाज का भला नहीं होगा।


सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. जमुना प्रसाद सरोज व विधायक सदर राजकुमार पाल सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पंचायत चुनाव में पूरी तैयारी से उतरने के लिए उनका हौसला भी बढ़ाया। यह सभी पदाधिकारी मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया के साथ मौजूद रहे।


योगी के कार्यों को सराहा


पत्रकारों ने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष से योगी सरकार के कामकाज को लेकर सवाल किए। उन्होंने योगी के चार साल के कार्यकाल को सराहा। हालांकि कार्यक्रम में विधायक आरके वर्मा नहीं पहुंचे। इस संबंध में सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता विधायक बन सकता है। अन्य पदाधिकारी भी इस सवाल पर कन्नी काटते नजर आए। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top