Khas Khabar:ताजमहल को बम से उडाने की धमकी, दो घंटे बंद किया गया स्मारक

0

 -सेना और सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा, हुई सघन चेकिंग

-धमकी देने वाला सिरफिरा फिरोजाबाद से किया गया गिरफ्तार


प्रारब्धन्यूज ब्यूरो, आगरा।


दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को गुरुवार को उडाने की धमकी मिल गई। जिस वक्त इस धमकी का पता चला उस वक्त स्मारक में सैकडों की संख्या में देशी विदेशी पर्यटक मौजूद थे। आनन फानन में इस विश्व विख्यात इमारत ताजमहल को बंद करके चेकिंग शुरू कर दी गई। अचानक बढी सुरक्षाबलों की चहलकदमी से पर्यटकों में दहशत फैल गई। 


करीब दो घंटे तक चली सघन जांच में स्मारक के अंदर कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। इसके साथ ही सूचना देने वाले की तलाश में जुटी पुलिस ने उसे कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। इस सारी अफरातफरी के बीच ताजमहल को करीब दो घंटे के लिए बंद करना पडा। 

112 नंबर पर आई सूचना

सुबह लगभग साढ़े सात बजे 112 नंबर पर किसी व्यक्ति ने ताजमहल में बम होने की सूचना दी। इस पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के होश उड़ गए। सीआईएसएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से बीडीएस की मदद से सैलानियों को सूचना दिए बिना ही परिसर में जांच करनी शुरू कर दी।

ताजमहल में CISF की सुरक्षा है। बिना चेकिंग कोई प्रवेश नहीं कर सकता है। इसके बावजूद पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया। तीनों गेटों पर ताले डाल दिए गए। वहीं, पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की लोकेशन ट्रेस की तो पहले अलीगढ़ और बाद में फिरोजाबाद आई। 


दोनों जिलों की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया। बम की सूचना मिलने पर बीडीएस की टीम ने परिसर में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सुबह लगभग 9.30 बजे तक सीआईएसएफ ने ताजमहल परिसर को सैलानियों से खाली करा लिया। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के आदेश पर एक हजार सैलानियों को ताजमहल परिसर से बाहर निकाला गया। 112 नंबर पर बम की सूचना देने वाले की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। मौके की गंभीरता को देखते हुए सेना को भी बुला लिया गया।

 

पहले भी मिल चुकी है धमकी 

वर्ष 2008 में तमिलनाडु से एक व्यक्ति ने ताजमहल में बम होने की बात कहते हुए फोन किया था। उसके बाद पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए थे। कुछ इसी अंदाज में दहशत फैली थी। पुलिस ने फोन करने वाले को दक्षिण भारत में दबिश देकर पकड़ा था। वह सिरफिरा था। पुलिस को परेशान करने के लिए उसने ऐसा किया था।


मुश्किल नहीं नामुमकिन

बम निरोधक दस्ता ने मौके पर पहुंच कर तत्काल पड़ताल की। पूरे परिसर की छानबीन की। माना जा रहा है कि ताजमहल के अंदर बम ले जाना नामुमकिन है। यहां पर सभी पर्यटकों को बड़े सुरक्षा जांच चक्र के बीच गुजार कर ही प्रवेश दिया जाता है। अब प्रशासन सूचना की भी पुष्टि के साथ ही सूचना देने वाले की पड़ताल में भी लगा है।  


ताजमहल में मची खलबली 

ताजमहल में बम की सूचना से खलबली मची। पर्यटकों को बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते ने  जांच की। किसी ने यूपी 112 के कंट्रोल रूम में दी थी। ताजमहल में बम लगाने की सूचना दी थी। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं ताजमहल में बम लगा दूंगा। सेना को बुला लूंगा। उसने तो इस दौरान इलाहाबाद और लखनऊ छावनी को भी उड़ाने की धमकी दी थी। कॉलर ने अपना नाम नहीं बताया।करीब दो घंटा तक ताजमहल के दोनों गेट को बंद करने के बाद चेकिंग की गई। इसके बाद गेटों को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

यहां पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर विस्फोटक रखने की सूचना दी थी। ताजमहल की चेकिंग में अभी तक कोई बम नहीं मिला है। यूपी 112 के कंट्रोल रूम में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने काॅल कर ताजमहल में बम रखने की सूचना दी। उसने कहा कि मैं ताजमहल में बम लगा दूंगा। सेना को बुला लूंगा और इलाहाबाद व लखनऊ छावनी को भी बम से उड़ा दूंगा। सेना भर्ती में पेपर लीक हुआ है। 


फिरोजाबाद में पकडा गया सिरफिरा

एसपी प्रोटोकॉल शिव राम यादव ने बताया कि फोन कॉल ट्रेस करने के बाद सूचना देने वाले की लोकेशन फिरोजाबाद में मिली। वहां पर उसको पकड़ा गया है। इस मामले में आगे की पड़ताल अभी जारी है। फिरोजाबाद से एक सिरफिरे ने फोन करके बम की झूठी सूचना दी थी। आरोपी पकड़ गया है और पूछताछ जारी है। आगरा रेंज के आईजी ए.सतीश गणेश ने बताया किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि ताजमहल में बम ब्लास्ट होगा। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते की टीम ने सघनता से परिसर की जांच की और अब तक इस तरह की कोई वस्तु मिलने की जानकारी नहीं मिली है और फोन करने वाले आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top