International Women Day:महिलाओं को सम्मानित कर मना अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0
-अलग-अलग स्थानों पर हुए कार्यक्रमों से किया जागरुक
 
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर।
International Women Day-मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ईको पार्क माती सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला सहित जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, ब्लाक प्रमुख पति डा0 विवेक द्विवेदी आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लाइव प्रसारण के जरिए अपने विचार प्रकट किये जिसका जनपद में एलईडी व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ से आयी एलईडी वैन के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं आदि ने विचारों को सुना तथा देखा।  

कार्यक्रम स्थल पर स्कूल की बालिकाओं द्वारा मनभावन रंगोली भी सजायी गयी थी। जिसका सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन भी किया। नारी सशक्तीकरण को लेकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन सम्बन्धी बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जबकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के स्वावलम्बन पर महिलाओं ने अपने विचार प्रकट किये इसी क्रम में प्रेरणा ओजस के तहत मैथा विकास खण्ड के ग्राम टोंडरपुर में गौरी देवी ने सोलर लाइट के जरिये रोजगार हासिल कर परिवार को आगे बढ़ाने के मामले में अपने विचार प्रकट किये।International Women Day
 
इसीक्रम में एक कृषक महिला ने भी बताया कि मैं स्वयं ट्रैक्टर चलाकर खेती कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा दिलाकर अपने बच्चों को अच्छे पदों पर पहुंचाया है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रकट किये तथा जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यो के बावत उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी जिससे अन्य महिलायें प्रेरित होकर आगे बढ़े।

इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कमला देवी चट्टोपाध्याय के जीवन चरित्र से महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलायें उनके अनुसार अपने जीवन को निखार सकती हैं संवार सकती हैं और प्रेरित हो सकती हैं। जैसा कि विदित है कि कमला देवीचट्टोपाध्याय ने भारत में ललित कला और साहित्य एकेडमी की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

 जिलाधिकारी ने भावना मौर्या को उनके गीत प्रस्तुति के लिए बहुत बहुत बधाई दी साथ ही जीवन में महिलाओं के योगदान की विस्तृत चर्चा की। वहीं अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि महिलायें पुरूषों पर अनरगल तरीके से दबाव न बनाये तथा सही घटना पर ही अपनी बात संबन्धित प्लेटफार्म तक पहुंचाये, पुरूष के बिना महिला अधूरी है इसका विशेष ध्यान रखा जाये इसी से परिवार सुखमय होता है वहीं पुरूषों के सुख और दुख में सहयोगी बनें।

वहीं पुलिस अधीक्षक व ब्लाक प्रमुख पति ने भी कार्यक्रम में सम्बोधित किया। इसी क्रम में जहां विभिन्न शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पंचायतीराज विभाग, जिला उद्योग विभाग, मनरेगा, एनआरएलएम विभाग, श्रम विभाग, उद्यान विभाग, महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के लगभग 2 सैकड़ा महिलाओं के उनके उत्कृष्ठ कार्य को लेकर विधायक, डीएम, एसपी, सीडीओ व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र व शाॅल पहनाकर उनको सम्मानित किया। 

International Women Day-इसी क्रम में विधायक, जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ ने ईको पार्क परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृक्षारोपण भी किया। वहीं प्रगतिशील कृषक बाबूलाल ने 5 फीट लम्बी लौंकी भी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को भेट की। इस मौके पर अकबरपुर एसडीएम राजीव राज, डीडीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला ग्राम्य विकास अधिकारी, डीपीआरओ, विभिन्न परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाएं व भारी संख्या में महिलायें आदि उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top