Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आपका दिन

0




Arie(मेष )
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है क्योंकि उसके बाद ही आपके सभी कार्य पूरे होने की उम्मीद दिख रही है।आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए अपने सभी पुराने अटके हुए कार्यों को करने की कोशिश करें, ताकि वह समय रहते पूरे हो जाए। संतान के रोजगार के क्षेत्र में प्रयास आज सफल रहेंगे

वृष (Taurus)

 नाम अक्षर- (ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी जनक रहने वाला है। भागदौड़ भी अधिक रह सकती है, इसलिए आपको अपने खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द या वायु प्रकोप ऐसी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको आज अपने परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह कारगर साबित होगी, जिससे आपकी व्यवसाय में तरक्की होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होंगे।

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज सुबह से ही आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होने शुरू होंगे, जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से भी कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे उनका भविष्य सुदृढ़ होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज कुछ वाद विवाद हो सकता है, इसलिए से बचने की कोशिश करें।।

कर्क(Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

आज का दिन आपको अपने फालतू के खर्चों में कटौती करनी होगी, नहीं तो आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ सकता है। विद्यार्थियों की कला व क्रीड़ा के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मेला व सिनेमा हॉल में घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी की सालाह आपके कार्यक्षेत्र में आपकी हर संभव मदद करेगी, जिससे आपको अपना आगे का रास्ता साफ नजर आएगा। जीवन साथी से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)

आज का दिन व्यवसाय में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको आपके दिए गए उधर धन को वापस दिलवाएगा। साहस व धैर्य से काम ले, नहीं तो जल्दी में कोई नुकसान हो सकता है।कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

आज का दिन आपके परिवार में आपस में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव उत्पन्न कर सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह विवाद बढ़ सकता है, लेकिन बुजुर्गों की सलाह से इस विवाद को सुलझाया जा सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में आपको कुछ धन लाभ होने की आशंका बन रही है, इससे आपके रुके हुए कार्य फिर से प्रगति पर चलने लगेंगे। विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला(Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। यदि कोट व कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसमें आपकी विजय होगी। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर खुशी मनाते नजर आएंगे। आज आपके पराक्रम में धन में वृद्धि होने के योग भी भरपूर हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)

शत्रु पक्ष आज कमजोर रहेगा। मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो आगे चलकर आपके व्यवसाय को एक नई गति देंगे। ऑफिस व व्यवसाय में आज कोई पिता समान व्यक्ति आपके आगे आकर मदद करेगा, जो आपकी सभी समस्याओं को खत्म करेगा।  आज आप दैनिक आवश्यकताओं का कुछ सामान खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का ध्यान रखना होगा।

धनु(Sagittarius)

 नाम अक्षर-(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 

आपके सामने कुछ नए-नए खर्च से निकल कर आएंगे और जिन्हें आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, इससे आपकी बजट भी खराब हो सकता है। आज शाम से लेकर रात तक छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको चौकन्ना रहना होगा और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। संतान की ओर से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता थोड़ी कम होगी। आज आपके पिताजी के स्वास्थ्य में कोई कमी आ सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखिए।

मकर(Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा)

आज यदि आप कोई फैसला लेना चाहते हैं, तो सोच समझ कर लें। भविष्य में वह आपको कोई परेशानी ना दें। यदि आज आपको कोई प्रस्ताव आपको मिले, तो उसे स्वीकार करें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को हिला कर रख देगा। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा।

कुंभ(Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आज का दिन आपको धन के मामले में विशेष रूप से सावधान रहना होगा। किसी भी प्रकार के लेनदेन से बचना होगा। व्यय की अधिकता के कारण आज आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। यदि कोई कार्य बहुत लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे। पारिवारिक कार्यो मे दौड़ धूप ज्यादा रहेगी, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी की उन्नति देखकर आपका मन हर्षित हो उठेगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो वह भी आज आपको प्राप्त होती दिख रही है, लेकिन धन व्यय अधिक हो सकता है। व्यवसाय में नए-नए उपकरणों के प्रयोग से आज आपको लाभ होगा।विद्यार्थियों को मित्रों की सहायता से कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक बिजनेस में पिताजी का भरपूर सहयोग मिलेगा

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 


शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top