Mukhya Samachar:सीतापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- वर्ष 2025 से पहले टीबी मुक्त होगा प्रदेश

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, सीतापुर 

विश्व क्षय रोग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। उन्होंने यहां कहा कि उत्तर प्रदेश वर्ष 2025 से पहले टीबी मुक्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि विश्व विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2030 तक दुनिया को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। हमारे प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 तक ही भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप ही उत्तर प्रदेश निर्धारित समय सीमा में टीबी मुक्त हो जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे समाज को एकजुट होने की जरूरत है। सभी लोग 11 टीबी मरीजों की जिम्मेदारी लें और बस इतनी निगरानी करें कि रोगी समय से दवा ले रहा है या नहीं। उसे सरकारी मदद मिल रही है या नहीं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1882 में पहली बार इसके विषाणु की पहचान हुई थी, लेकिन इतने वर्षों के बाद भी दुनिया को इससे मुक्त नहीं किया जा सका। समय-समय पर लक्ष्य रखा गया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने पोलियो पर नियंत्रण किया है। उत्तर प्रदेश में मरीजों की संख्या कम हुई है। 

व्यक्ति की नियमित व संयमित दिनचर्या कई बीमारियों से मुक्त कर सकती है। पूरी दुनिया ने कोरोना के खिलाफ अभियान चलाया, भारत में भी अभियान चलाया और यूपी ने भी चलाया। अगर हम सामूहिक रूप से अभियान चलाएं तो परिणाम सकारात्मक आता है।  

उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित 38 जिले इंसेफलाइटिस से ग्रस्त थे, प्रति वर्ष हजारों मौतें होती थीं, बच्चे अस्पताल भी न जा पाते थे। 2017 से हमने अभियान चलाया, जिसका परिणाम ये रहा कि 75 फीसद बीमारी पर नियंत्रण पाने में सफलता प्राप्त की और मौत पर 95 फीसद सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, पुलिस ग्राम्य विकास, शिक्षा आदि सभी विभागों को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। टीबी के खिलाफ हमें एक साथ मिलकर अभियान चलाना होगा। हमें सचेत होना पड़ेगा, जागरूक होना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top