Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा दिन

0

मेष


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा क्षेत्र में नए अवसर लेकर आएगा। अगर किसी व्यक्ति या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। आज परिवार में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। पिताजी का सहयोग और आशीर्वाद भरपूर मिलेगा। जीवनसाथी आज पूर्ण साथ निभाएंगे, जिससे आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पुराने मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा और मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। यदि किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं, तो आपको शासन से भी सम्मानित किया जा सकता है।


वृष

 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ भी करनी होगी। आप के निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा। व्यापार में आज रुके हुए कार्य हैं, तो वह आज पूरे होंगे। यदि आपको कहीं इन्वेस्टमेंट करना है, तो उसके लिए समय अनुकूल है, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा और आगे चलकर आप इसका लाभ उठा पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने की प्रबल संभावना बन रही है, जिसमें आपको अपनी माता जी का विशेष सहयोग प्राप्त होगा।


मिथुन


आज व्यापार में कोई डील फाइनल होने पर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। बड़े लोगों की मदद से आपके रुके हुए कार्य भी प्रगति की ओर बढ़ेंगे। आपकी पारिवारिक संपत्ति का आज विकास होगा और नई परियोजना शुरू करने का अवसर मिलेगा। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। राजनीतिक लोगों के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान हो सकता है। संतान पक्ष से आज सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। शाम के समय गाने बजाने तथा संगीत की रूचि रहेगी।


कर्क


भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत का फल भी आज प्राप्त होगा। निहाल पक्ष से आपको प्रेम स्नेह मिलने की भरपूर संभावना है। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। भाई-बहनों के सहयोग से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके परिवार की जरूरतें भी पूरी होंगी। अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे, जिसको देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। संतान का भविष्य मजबूत होने से आपका उसके प्रति आज प्रेम और विश्वास और मजबूत होगा, जिससे आपको उनके भविष्य की चिंता नहीं होगी।


सिंह


आज कोई नेत्र से संबंधित कष्ट है, तो उसका इलाज कराएं अन्यथा वह आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। यदि आज कोई कर्ज लेना पड़े, तो उससे बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में आज कुछ तनाव रहेगा, लेकिन आप धीरे-धीरे सभी समस्याओं को खत्म कर लेंगे। यदि शारीरिक कष्ट हैं, तो उसमें सुधार शुरू हो जाएगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों से आज दूर रहें और अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। अपनी माता पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी।


कन्या


आज ससुराल पक्ष से कुछ नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन मधुर वाणी का प्रयोग करने से सब कुछ ठीक हो जाएगा अन्यथा संबंधों में कटुता आ जाएगी। मित्रों की वजह से आज व्यय के योग बन रहे हैं। यदि आप लोगों का भला सोचेंगे, तो कुछ लोग इसे स्वार्थी समझेंगे। आज आपको अपनी माता जी व पिताजी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की तरफ से आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। धर्म व अध्यात्म के प्रति आज रूचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख में बढ़ोतरी होगी।


तुला


आपके कार्यक्षेत्र में अधिकार और पद में वृद्धि होगी। आपकी पारिवारिक संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नए कार्यों में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम है। व्यापार में धन लाभ के योग हैं। प्रेम संबंध स्थापित होंगे और वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्य धीरे-धीरे होने लगेंगे। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता दिख रहा है।


वृश्चिक


आज व्यापार में वृद्धि के लिए प्रयासों में थोड़ी रुकावट दिख रही है, जिससे मन अशांत रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से संबंधित कार्यों के लिए आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धैर्य तथा प्रतिभा से सभी समस्याओं को धीरे-धीरे खत्म करेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। अपनी लव लाइफ पर ध्यान रखें और वाणी का सही प्रयोग करें। अन्यथा परिवार में अशांति का माहौल हो सकता है।


धनु


व्यापार में आपके द्वारा किए गए प्रयास आज सफल साबित होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उसका भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा। अगर कोई वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें सफलता की पूर्ण संभावना बन रही है। व्यवसाय क्षेत्र का विस्तार होगा। शाम के समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें तथा खानपान पर संयम बरतें। आपकी बुद्धि विद्या और ज्ञान में आज वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में भी रुचि लेंगे और सहयोग करेंगे, जिसमें भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलता दिख रहा है।


मकर


ससुराल पक्ष से आज मान-सम्मान मिलने की संभावना है। परिवार में कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो अवश्य करें उसका भविष्य में लाभ मिलेगा। कर्ज मुक्ति के प्रयास सार्थक होंगे और छोटे व्यापार की यात्रा लाभदायक रहेगी। मेहनत करने के बाद किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा।


कुंभ


आज का दिन बुद्धि व विवेक से नई नई खोज करने में व्यतीत होगा। आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, इसलिए आवश्यकता के अनुसार धन व्यय करें। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी सफलता से आहत होंगे, इसलिए उनके षड्यंत्रों से सावधान रहना होगा। छात्रों को एकाग्र होकर भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए तैयारी करनी होगी। शाम का समय रिश्तेदारी में यात्रा हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। माता-पिता के संबंधों में सुधार होगा, लेकिन जीवन साथी के साथ वाद विवाद की आशंका बढ़ रही है।


मीन


आज का दिन उत्तम लाभकारी रहेगा। पारिवारिक बिजनेस की बढ़ोतरी के लिए पिताजी का मार्गदर्शन व सहयोग सफलतादायक रहेगा। बहुत दिनों से लटका हुआ कार्य संपन्न होगा। लव लाइफ में सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश असफल रहेगी। सामाजिक सम्मान मिलने से आप का मनोबल आज बढ़ा दिखेगा। भविष्य को मजबूत बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन क्रोध पर संयम रखना होगा। आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण अन्य व्यक्ति भी आप से संबंध बनाने की चेष्टा रखेंगे।


आज जन्मदिन तो स्वीककार करें शुभकामनाएं


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।



शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29


शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036


ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव


शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top