Pm Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्दिया में बोले- बंगाल में अधिकार की बात करने पर नाराज हो जाती हैं दीदी

0

प्रारब्ध न्यूज डेस्क


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन द्वारा निर्मित एलपीजी आयात टर्मिनल और दुर्गापुर प्राकृतिक गैस पाइप सेक्शन राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। सबसे पहले उत्तराखंड त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा कि मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि दीदी से अपने अधिकार की बात करेंगे तो वह नाराज हो जाती हैं। उन्हें भारत माता की जय कहने वाले भी पसंद नहीं हैं।


पीएम मोदी ने जनसभा की शुरूआत में उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से नदी का जलस्तर बढ़ने की घटना से शुरूआत की। कहा, मैं उत्तारखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संपर्क में हूं। वहां की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इसपर जोर है।



पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी को 'भारत माता की जय' सुनना पसंद नहीं हैं। वे इस नारे को सुनते ही नाराज हो जाती हैं। बंगाल में आप अपने अधिकार की बात पूछ देंगे तो वो नाराज हो जाती हैं। देश के खिलाफ बोलने वाले कितना भी जहर उगलें, उन्हें गुस्सा नहीं आता है।


उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों का, हिंसा का और लोकतन्त्र पर हमलों का पुनर्जीवन। इससे पश्चिम बंगाल में गरीबी का दायरा और बढ़ता गया। पीएम ने कहा कि बंगाल पहले से जितना आगे था, अगर बीते दशकों में उसकी वो गति और बढ़ी होती, तो आज बंगाल कहां से कहां पहुंच गया होता। आज यहां जितने भी उद्योग हैं, जितना भी कारोबार है, जितना भी इंफ्रास्ट्रक्चर है, वो बदलाव चाहते हैं, आधुनिकता चाहते हैं। लेकिन आप सोचिए, बीते 10 सालों में यहां की सरकार ने कितनी फैक्ट्रियों का शिलान्यास या उद्घाटन किया?



बंगाल को आस थी ममता की लेकिन निर्ममता मिली


पश्चिम बंगाल की इस स्थिति का सबसे बड़ा कारण है यहां की राजनीति। आजादी के बाद जब पश्चिम बंगाल के विकास को नई दिशा देने की जरूरत थी तब यहां विकास वाली राजनीति नहीं हो पाई। पहले कांग्रेस ने शासन किया, तो भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। फिर लेफ्ट का शासन लंबे समय तक रहा, उन्होंने भ्रष्टाचार, अत्याचार बढ़ाने के साथ ही विकास पर ही ब्रेक लगा दिया। 


2011 में पूरे देश की नजरें बंगाल पर थीं। लेफ्ट की हिंसा और भ्रष्टाचार का जर्जर किला ढहने की कगार पर था। उस समय ममता दीदी ने बंगाल से परिवर्तन का वादा किया। उनके इस वादे ने पूरे देश का ध्यान खींचा, लोगों ने भरोसा किया। बंगाल को आस थी ममता की लेकिन उसे निर्ममता मिली।


ममता सरकार के पहले साल में ही ये साफ हो गया कि, बंगाल को जो मिला है वो परिवर्तन नहीं, लेफ्ट का पुनर्जीवन है। वो भी सूद समेत। लेफ्ट का पुनर्जीवन यानी भ्रष्टाचार का पुनर्जीवन।


टी वर्कर्स के खिलाफ साजिश


पीएम ने कहा कि साजिश करने वालों की बेचैनी इतनी ज्यादा है कि भारत को बदनाम करने के लिए वो चाय से जुड़ी भारत की पहचान पर हमला करने की बात कह रहे हैं। टी वर्कर्स की कड़ी मेहनत पर हमला करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top