Japan Earthquake : भूकंप के झटकों से दहला जापान, भूकंप की तीव्रता 7.1

0


एजेंसी, टोकियो/ प्रारब्ध न्यूज डेस्क


जापान के भूकंप के तेज झटकों से दहल उठा। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। रॉयटर के मुताबिक शनिवार रात भूकंप के तेज झटकों से जापान के लोग दहशत में आ गए। इस वजह से जापान में लाखों लोग घर से बाहर आ गए। सड़कों पर लोग आ गए और वहीं यातायात पर थम गया। भूकंप की वजह से वहां के बड़े इलाके में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। बहुत बड़ा इलाका अंधेरे में डूब गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भारत में जहां शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, उसके ठीक 20 घंटे बाद जापान भूकंप से कांप उठा।



भूकंप का केंद्र फुकूशीमा के निकट


जापान के मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र फुकूशीमा के निकट धरती के 60 किलोमीटर अंदर है। जापान के समय के अनुसार तेज झटके रात 11.09 बजे महसूस किए गए हैं। उस समय अधिकतर लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय राजधानी टोकिया और आसपास की इमारतें अचानक हिलने लगीं। इस वजह से लोग घरों से बाहर की तरफ भागने लगे। इस वजह से सड़कों पर यातायात थम गया।



अंधेरे में डूबा टोकियो का बड़ा इलाका


रॉयटर के अनुसार जापान के लगभग 9.5 लाख घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। भूकंप के झटके महसूस करने के तत्काल बाद फुकूशीमा दाई नी और ओनागावा परमाणु संयंत्र को हाई अलर्ट कर दिया। उसके तुरंत बाद संयंत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी सुरक्षा मानकों की जांच करने पहुंच गए।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top