Dharm-Aadhyatm : आएं, जाने कैसा रहेगा आज का दिन

0

मेष


आज का दिन कार्य के क्षेत्र में व्यस्तता लेकर आएगा। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका व्यवहारिक और सांसारिक दृष्टिकोण भी आज बदला-बदला हो सकता है। आप आज सावधानीपूर्वक काम करने की सोचें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आज तनावपूर्ण स्थिति रहेगी, लेकिन माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज संतान के लिए थोड़े चिंतित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी आज आपको मिलता दिख रहा है।


वृष


आज आपके मान सम्मान में वृद्धि का होगी। मान सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा और धन संपत्ति मिलने की उम्मीद है, जिससे आज आप प्रशन्न रहेंगे। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में नए सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे कार्य के क्षेत्र में तरक्की होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो उसमें भी आपको लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे।


मिथुन


आज सावधान रहना होगा। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में गुजरेगा और व्यय अधिक होगा। अतिथि भी आपके घर में पड़े रह सकते हैं। आपको पैसे अधिक खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। संतान से सुख मिलेगा। कार्य के क्षेत्र में नए उपकरणों का प्रयोग करें, जिसका लाभ मिलेगा। आज शाम के समय मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा का प्लान बना सकते हैं।


कर्क


आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत भी हैं। आज धन भी खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन इससे आपको सम्मान प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आज कोई अच्चा समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। यदि आपका कोई कार्य रुका है, तो आज उसे पूरा करने की चेष्टा करें क्योंकि आज समय आपके पक्ष में है। कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।


सिंह


आज कार्यस्थल में परिवर्तन के लिए सोचेंगे, जिसका आने वाले समय में आपको अपने करियर में बड़ा लाभ मिलेगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी का व्यवहार आपको लाभ प्राप्ति कराएगा। अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं, लेकिन यही बात आपको ताउम्र अपनानी होगी। ऐसा करके लोगों के दिल पर राज करेंगे। आज शाम आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।


कन्या


आपके कार्य क्षेत्र के लिए समय कुछ सही नहीं है, इसलिए आज चुप रहकर ही काम करना होगा। इसका आपको फल मिलेगा। किसी से बहस व टकराव की स्थिति ना आने दें। मन लगाकर काम को प्राथमिकता से करें। आज का दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है। आपको सम्मान भी भरपूर मिलेगा। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। पत्नी से आज कुछ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।


तुला


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी निकटवर्ती मित्र की सलाह व सहयोग से अपने बिगड़ते हुए कार्यों को समय पर पूरा कर सकते हैं, इसलिए समय का लाभ उठाएं। आपको संतान और पत्नी से भी सुख मिलेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होती दिख रही हैं और उससे मन में भी संतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता है, तभी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।


वृश्चिक


आज का दिन मौज लेकर आएगा। आपको सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा। बिगड़े हुए काम को सुधारने में विशेष योगदान देगा, जिसमें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। किसी विशेषज्ञ व्यक्ति की सलाह से आगे चलकर धन की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आज अधिक धन मिल सकता है, लेकिन लाभ पूर्ण रूप से होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी की सेहत परेशान करा सकते हैं।


धनु


आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभकारी रहेगा। कहीं से आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करते रहें, इससे स्थाई सफलता मिलेगी। अपने काम में दूसरे पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। यदि ऐसा करेंगे तो आपके काम लटके ही रहेंगे। संतान से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।


मकर


आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। दोपहर तक अपने बिखरे हुए कारोबार को समेट लें। अपने काम का पूरा हिसाब किताब रखें, नहीं तो आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका भाग्य भी व्यस्तता का संकेत दे रहा है। व्यापार या व्यवसाय की ओर ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। माता-पिता का भरपूर साथ मिलेगा। भाई की सलाह से किया गया कार्य आपके लिए लाभदायक रहेगा।


कुंभ


मन में सुखद एहसास होगा। लंबे समय से रुका धन आज मिल सकता है। आपको व्यापार या व्यवसाय में भी मुनाफा मिलने की उम्मीद है। भाग्य आज भरपूर साथ देगा और यश की कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु चिंता आज आपकी समाप्त होगी। विरोधियों के होने पर भी विजय विभूति की प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य आज खुश नजर आएंगे।


मीन


आज का दिन मनोरथ पूरा करने वाला होगा। घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य दिल से मेहनत करते नजर आएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि पैदा होगी और मन में सुखद एहसास होगा। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताए तो बेहतर रहेगा। आपके मन में जो उदासी है, वह भी दूर होगी और अपने आप का अस्तित्व महसूस करेंगे।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी सदैव तैयार रहते हैं। किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052


ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम


कैसा रहेगा यह वर्ष


दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top