Up Update : खुर्जा में राज्यपाल ने देखे कलात्मक पाॅटरी उत्पाद, उद्योग का किया निरीक्षण

0

  • पाॅटरी उद्योग से जुड़े प्रबंधकों एवं कामगारों से भी मिलीं राज्यपाल


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ


पॉटरी उत्पाद देखतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को बुलन्दशहर जिले की खुर्जा तहसील में एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) के तहत खुर्जा के नीलकंठ डेकोरेटर मिनहास पाॅटरी तथा मार्क इण्डस्ट्रीज का निरीक्षण किया। उन्होंने पाॅटरी उद्योग की निर्मित पाॅटरी के संबंध में प्रबन्धकों से विस्तार से बात की। उनके उत्पाद तैयार करने की जानकारी भी प्राप्त की। पाॅटरी के निर्मित विभिन्न कलात्मक पाॅटरी उत्पादों की प्रोसेसिंग के संबंध में विचार-विशर्म भी किया। 


खुर्जा में कारखाने का निरीक्षण करतीं राज्यपाल आनंदी बने पटेल।

राज्यपाल ने कारखाने के अन्दर कार्य कर रहे विभिन्न श्रमिकों से भी बात की। उनके द्वारा तैयार उत्पादों की प्रशंसा भी की।


उद्यमियों की प्रशंसा



राज्यपाल ने पॉटरी उद्योग में तैयार की गईं एक से बढ़कर एक कलात्मक पॉटरी देखकर उनकी प्रशंसा की। इस उद्योग से जुड़े कारीगरों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान राज्यपाल ने पॉटरी के विभिन्न उत्पादों का गहन से निरीक्षण किया। 




इन उत्पादों को तैयार करने की पूरी प्रक्रिया भी समझी और उन पर उकेरी गई कलाकृतियों की भी तारीफ की। इस उद्योग से जुड़े प्रबंधकों का भी उत्साहवर्धन किया।


राज्यपाल आनंदीबेन अलीगढ़ पहुंची


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अलीगढ़ पहुंची। सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। राज्यपाल मंगलवार को रात्रि विश्राम करेंगी। उसके बाद 13 जनवरी को प्रगतिशील किसान एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बैठक करेंगी। राज्यपाल तालानगरी स्थित एक फैक्ट्री में ताला बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझेंगी। ताला बनाने की विधि भी देखेंगी। ताला उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों से बात भी करेंगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top