Up Politics : उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी बोल- भ्रम में फंसे अखिलेश चाहकर नहीं चुन पा रहे सही रास्ता

0

  • भाजपा सांसद के 65वें जन्मदिन पर विधायक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, उन्नाव



भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वयं दिग्भ्रमित हैं। वह कभी वैज्ञानिकों के सम्मान की बात करते हैं तो कभी कोरोना वायरस के बचाव के लिए बनी वैक्सीन का विरोध जताते हैं। कभी राम मंदिर का विरोध करते हैं कभी भगवान कामतानाथ के दर्शन कर परिक्रमा करते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश चाहकर भी सही रास्ता नहीं चुन पा रहे हैं।

सांसद साक्षी ने कहा कि वह भ्रम की स्थिति को छोड़कर यह तय करें कि वह राम के आदर्शों को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कृषि कानून को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला आया है उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। आंदोलन कर रहे किसानों को भी न्यायालय के सम्मान में आंदोलन समाप्त करना चाहिए।



भाजपा सांसद मंगलवार को अपने जन्म दिवस के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र में रहे। वह सारा दिन गदनखेड़ा बाईपास स्थित आवास साक्षीधाम में मौजूद रहे। सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पार्टी के विधायक और संगठन के पदाधिकारी पहुंचने लगे थे। उन्हें 65वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता दिन भर समूह में पहुंचते रहे। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top