Farmer Protest : देश भर में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका भी सड़क पर उतरे

0

  • देशभर में किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किसान अधिकार दिवस मनाया

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली/लखनऊ



देशभर में किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने किसान अधिकार दिवस मनाया। देशभर में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन एवं पैदल मार्च निकाला। राज्य की राजधानी में राजभवन तक पैदल मार्च निकालने के दौरान गिरफ्तारियां भी हुईं। कांग्रेज जनों का मनाबल बढ़ाने के लिए पूर्व अध्ययक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी सड़क पर उतरीं। विरोध में गिरफ्तारी भी दी। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ गिरफ्तारी दी। राजभवन मार्च के दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई।


किसान अधिकार दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने सभी प्रदेशों में राजभवन के घेराव के आह्वान किया था। शनिवार सुबह कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों ने राजभवन का घेराव किया है। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजधानी दिल्ली में प्रचंड प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। पुलिस से झड़प के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अलका लांबा घायल भी हो गईं।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब मोदी सरकार किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही थी। तब भी कांग्रेस जनों ने उन्हें रोका था। मोदी सरकार एक बार फिर से किसानों पर आक्रमण कर रही है। इसलिए कांग्रेसजनों को सड़क पर उतरना पड़ा है। जीत हमेशा सच्चाई की होती है। इसके लिए हम सभी संघर्ष करने के लिए तैयार हैं।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि ये तीनों काले कानून किसानों के खिलाफ हैं। काले कानूनों के खिलाफ श्री राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं, किसान दिल्ली की सरहदों पर डटे हुए हैं। हमारी यही मांग है- इन तीनों काले कानूनों को मोदी सरकार वापस ले, रद्द करे।


लखनऊ में अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा हिरासत में



वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजभवन की तरफ बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नेता विधानमंडल आराधना मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन कैंपेन


किसान अधिकार दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में ऑनलाइन कैंपेन शुरू किया है। स्पीकअप फॉर किसान अधिकार नाम से शुरू किण् गए ऑनलाइन कैंपेन में कांग्रेस के तमाम नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो सन्देश जारी किए हैं।


कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने अपने संदेश में कहा कि मोदी सरकार ने जब-जब किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, युवा विरोधी निर्णय लिये हैं; तब-तब कांग्रेस पार्टी ने ऐसे निर्णयों के विरोध में आवाज बुलंद की है। कांग्रेस पार्टी काले कानूनों के खिलाफ देश भर में आंदोलन शुरु कर रही है।


युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि आज किसान अधिकार दिवस है। ये लड़ाई उन किसानों के अधिकार की लड़ाई है, जिन्होंने अपने पसीने से माटी को सींच कर हमारा पेट भरा है। ये लड़ाई उन किसानों के अधिकार की लड़ाई है, जिन्हें धरती का भगवान कहा जाता है।


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि आज कांग्रेस पूरी शक्ति के साथ किसानों के समर्थन में उतर रही है। आज ‘हरित क्रांति’ के बाद ये ‘कृषि क्रांति’ एक बहुत बड़ी मुहिम है और इस मुहिम को शक्ति देना हम सब का कर्तव्य है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top