Dharm-Aadhyatm : आएं जानें आज का राशिफल

0

मेष : आज का दिन कुछ नया करने की ओर इशारा कर रहा है। आज अपने बिजनेस में कुछ नई तरकीबें लड़ाएं, लाभ होगा। दिन की शुरुआत में आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे। आप की आय ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन होगा। खर्चों में तेजी आएगी। मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। खुद की सेहत का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के साथ-साथ दूसरों की मदद हो ऐसा सोचेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रिया के साथ वक्त बिताने के मौके मिलेंगे।


वृष : आज का दिन बढ़िया होगा। परिवार के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। कार्य क्षेत्र अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ घर की जरूरत का कोई सामान खरीदने की बात होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी बाहर जाने का मौका मिलेगा और प्रिय के साथ घूम भी सकते हैं।


मिथुन : आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से बचें। दोपहर बाद अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। कार्य क्षेत्र अपनी मेहनत पर निर्भर करेगा। किसी दूसरे पर निर्भरता गलत होगी। उससे कम फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी।


कर्क : आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करें और दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे से प्रेम पूर्ण स्थिति में रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को किसी बात की खुशी होगी। आपके प्रिय से आप की बातचीत बढ़ेगी।


सिंह : आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपका खुद पर विश्वास रहेगा। खुद की कार्य क्षमता को मजबूती देने के लिए आप और कुछ बड़ा सोचेंगे। आय में बढ़ोतरी होगी और खर्चे लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय पर किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। अच्छा यही होगा कि आपसी बातचीत से मामले निपटाएं। काम दिखाने का मौका मिलेगा, तारीफ भी मिलेगी।


कन्या : आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोपहर तक आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कुछ परेशानियां आपको सताएंगी। दोपहर बाद स्थिति मजबूत होगी। खुद की बातों को पूरा करने का समय आ गया है। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आय बढ़ेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज का दिन आरामदायक रहेगा। एक दूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे और अपने रिश्ते को नयापन देंगे, जिससे दोनों खुश होंगे।


तुला : आज का दिन मध्यम रहेगा। दोपहर तक आपकी स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद इनकम में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। खर्चे इतने ना बढ़ें कि आपको बाद में समस्या हो इसलिए अभी से वित्त का नियंत्रण करें। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय के गुस्से से दो चार होना पड़ेगा।


वृश्चिक : आज का दिन अच्छा रहेगा। काम में पूरी ईमानदारी से योगदान देंगे। दोपहर बाद आपकी आय में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्राओं को फिलहाल टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद भी आप का एक दूसरे पर भरोसा बना रहेगा।


धनु : दिन मध्यम फलदायक रहेगा। अचानक से कार्य क्षेत्र में अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी, वह आपके फायदे में रहेंगे। मन हर्षित होगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने प्रिय को खुश करने के लिए कोशिशें करनी पड़ेंगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आय के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे।


मकर : आज का दिन खुशी देकर जाएगा। शुरुआत में कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और आप अपने रिश्ते में मजबूती महसूस करेंगे। एक दूसरे से प्रेम रहेगा।


कुंभ : आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में दिखाई देगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर बाद कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। आय में गिरावट आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह की चिंता परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांति पूर्ण रहेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय के लिए कोई खास शॉपिंग कर सकते हैं।


मीन : आज का दिन मध्यम रहेगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सुदूर क्षेत्रों से भी लाभ होगा लेकिन नौकरीपेशा लोगों को आज ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा। उसके अनुपात में फल कम ही मिलेगा। फिर भी हिम्मत ना हारें। काम और मेहनत करते रहें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा और एक दूसरे के लिए कुछ अच्छी प्लानिंग करेंगे ताकि सरप्राइस देकर रिश्ते को और भी खूबसूरत बना सकें। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top