Dharm-Aadhyatm : जानें आज का राशिफल

0


मेष : आज का दिन अनुकूल नहीं है। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। इसलिए अपने भोजन पर ध्यान रखें। परिणामों में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। आय बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवन साथी आपके काम का मार्ग खोलेगा। आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी और बिजनेस में लंबे संपर्कों का लाभ आज मिलेगा। कहीं से गिफ्ट मिल सकता है।


वृष : आज का दिन खुशी देगा। कुछ हल्की चुनौतियाें का आप खुशी से सामना करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको ऐसा महसूस हुआ कि मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, परिवार में लोगों का आना जाना रहेगा, जिससे घर में खुशी और उत्साह बढ़ेगा।


मिथुन : घरेलू जीवन पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और परिवार की जरूरतों को समझेंगे। अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप कोई व्यापार करते हैं, तो आज का दिन सामान्य रहेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात संभव है। भाग्य का साथ मिलने में परिश्रम करना भी आवश्यक होगा। कार्य क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन सेहत आज कमजोर रहेगी।


कर्क : आज बहुत मेहनत करेंगे और उससे आपको खुशी भी होगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने में दिन बीतेगा। विरोधियों से समस्या तो नहीं होगी। फिर भी आपको चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में है, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय का गर्म स्वभाव परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नौकरी बदलने की दिशा में नई सूचना मिल सकती है। आज काम से संतुष्टि होगी।


सिंह : आज आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने का समय है। रुके हुए कामों पर ध्यान दें, जिससे सफलता प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में आप की दखलअंदाजी आवश्यक होगी। काम के सिलसिले में दिन बेहतर रहेगा और अच्छा मुनाफा मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगीं। प्रेम करते हैं, तो आज का दिन अनुकूल नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में रुकावट आ सकती है लेकिन विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। फिर भी बेवजह लड़ाई मोल ना लें।


कन्या : आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। शादीशुदा हैं, तो संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन खुशियां रहेंगी। कार्य क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। काम से ध्यान हटा, तो दिक्कतें पेश आ सकती हैं। परिवार के कुछ लोगों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अधिक मेहनत के बाद सफलता मिलने की संभावना बनेगी। आज आपको कोई रुका हुआ इन्सेंटिव मिल सकता है।


तुला : आज किसी अनुभवी व्यक्ति से बहुत कुछ सीखेंगे। इसे अपने बिजनेस में अप्लाई कर के लाभ उठाएंगे। यात्रा पर जा सकते हैं और खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी। परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम बनेंगे। परिवार में थोड़ा तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ कमियाें को आपसी समझ से निपटाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के छोटे सदस्यों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। उनसे स्नेह मिलेगा।


वृश्चिक : आज का दिन सफलता से भरा रहेगा और पैसों की आवक होगी। खाने पीने पर ध्यान रखें क्योंकि स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी से झगडा न करें,क्योंकि आप गुस्से से अपने रिश्ते को खराब कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे। अगर किसी प्रेम संबंध हैं, तो आज अपने पिया के लिए कोई बेहद खूबसूरत गिफ्ट लेकर आएंगे।


धनु : आपकी मेहनत सफल होगी। काम में प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा और बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी से परेशानी होगी। जल्द ही उससे निजात पाएंगे और कुछ आर्थिक लाभ भी होगा। घर के छोटों की आर्थिक मदद भी करेंगे और बड़े जनों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथी क्रोधित हो सकता है।


मकर : आज लंबी यात्र का योग है। यह यात्रा बड़े काम की साबित होगी। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कार्य बनेंगे। किसी रसूखदार आदमी से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके काम में मदद करेगा। इनकम बढ़ने से आप खुश होंगे। खर्चे अधिक होंगे, इसलिए नियंत्रण रखने की कोशिश करें। परिवार का वातावरण बेहतर बनेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। आपका प्रिय पुरानी बातों को जान कर दुखी हो सकता है।


कुंभ : आज आप व्यस्त रहेंगे। एक साथ कई सारे काम अपनी पकड़ में लेंगे। मानसिक रूप से काफी दबाव महसूस करेंगे। काम एक साथ निपटाने की जल्दबाजी ना करें। सही तरीके से काम करेंगे, तो आपकी इनकम बढ़ सकती है। आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव का माहौल रहेगा।


मीन : आज का दिन बढ़िया रहेगा, लेकिन काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। काम में दिक्कतें आ सकती हैं। केवल भाग्य के भरोसे बैठकर काम ना टालें। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और इनकम बढ़ेगी। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा समय रहने वाला है। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके प्रिय को सेहत से जुड़े मुद्दे परेशान कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top