मेष : आज का दिन अनुकूल रहेगा। सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बढ़े खर्चों से भी छुटकारा पाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन में हैं तो आज अपने मन की बात अपने प्रिय से करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी से कोई शिकायत नहीं होगी। कार्य क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें।
वृष : आज का दिन मध्यम रहेगा। सेहत में सुधार होने से मन हर्षित होगा। खर्चे अधिक होने से जेब पर बोझ बढ़ेगा। आप की आपके जीवनसाथी के साथ झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन में हैं तो दिन काफी आकर्षक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।
मिथुन : आज का दिन आप को सुकून देने वाला होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक माहौल भी बढ़िया रहेगा। आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में हल्का-फुल्का तनाव देखने को मिल सकता है। व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कार्य क्षेत्र में मेहनत करने का दिन है तभी अच्छे नतीजे मिल पाएंगे।
कर्क : आज का दिन कई मायनों में बढ़िया रहने वाला है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। यदि नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना पूरा दिमाग अपने काम में लगाना पड़ेगा, तभी अच्छे नतीजे हासिल होंगे। खर्चों पर नियंत्रण से काफी हद तक आप सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा क्योंकि इनकम में बढ़ोतरी होगी।
सिंह : आज का दिन अनुकूल रहेगा। जीवन साथी की सारी बातें सुनेंगे व समझेंगे और उन्हें अपने जीवन में स्थान देंगे। इससे रिश्ता मजबूत बनेगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। कुछ लोगों का नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप पूरी ताकत झोंक कर काम करेंगे जिससे सुखद नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। संतान को लेकर कुछ चिंताएं रहेंगी। उनके भविष्य के बारे में सोचेंगे।
कन्या : आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आप अपनी बुद्धि के बल पर बहुत सी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में कामयाब होंगे। सुख पाने की इच्छा तीव्र होगी, इसलिए काफी खर्च भी करेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, बीच-बीच में तनाव बढ़ सकता है उसकी वजह परिवार के किसी व्यक्ति की कड़वी जुबान हो सकती है। प्रेम जीवन का रिश्ता प्रबल होगा।
तुला : आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है, जिससे परिवार के कार्य लटक सकते हैं। परिवारजन आपसे नाराज़ हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी कोई खास बात करेगा, जो आपको बहुत पसंद आएगी। प्रेम जीवन में हैं तो रिश्ते में प्रेम बरकरार रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
वृश्चिक : आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में अपना अधिकांश समय लगाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको खूब मेहनत से काम करना होगा, तभी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यदि व्यापार करते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा और इनकम में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन कमजोर रह सकता है। पारिवारिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें।
धनु : आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा। पूरा ध्यान काम पर होगा जिसकी वजह से शानदार नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मन को संतुष्टि मिलेगी। दूसरे लोगों से अच्छे संपर्क बनेंगे।
मकर : आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण नतीजे पर पहुंचेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे तथा प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर जीवन साथी को साथ लेकर जाने की सोचेंगे। इनकम बढ़ेगी। खर्चों को आप अपने नियंत्रण में रखने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में दिन सफलतादायक रहेगा।
कुंभ : आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। बीमार भी पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी रखें। इनकम में गिरावट आ सकती है। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कुछ माध्यमों से धन की आवक भी होगी। नौकरी करते हैं तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज कि दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा लोग जीवनसाथी के लिए शॉपिंग करने जा सकते हैं।
मीन : आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। केवल भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय खुद मेहनत करेंगे तो बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। किसी से प्रेम करते हैं तो सुखद नतीजे हासिल होंगे। व्यापार से धन लाभ होने से मन हर्षित होगा। आज काम में नयापन मिलेगा, जिससे पूरे जोश से काम करेंगे और अच्छे नतीजे पाएंगे।
if you have any doubt,pl let me know