Dharm-Aadhyatm : आज का राशिफल

0


मेष : आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और उसके मुकाबले आय कम होगी। कार्य क्षेत्र में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। दिमाग में कई सारी बातें एक साथ चलेंगी, जिससे अपने कार्य पर फोकस कम करने से असर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आप तय समय में काम पूरा नहीं होने से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। 


वृष : आज अपने पारिवारिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपकी संतान और आपका परिवार आप का मुख्य केंद्र होगा। उनके भविष्य को लेकर चिंतन करेंगे। उनके लिए धन निवेश पर भी गंभीरता से विचार करेंगे। आज के दिन आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए काम आज पूरे हो पाएंगे। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है। सफलता मिलेगी।


मिथुन : आज का दिन मध्यम रहेगा। अपने परिवार पर ध्यान देंगे। घरेलू कार्यों में रुझान रहेगा, जिससे अपने मूल कार्य से पीछे हट सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे। साथी कर्मचारियों के साथ बर्ताव बढ़िया रहेगा। मौसम की चपेट में आकर बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा और उनके आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी।


कर्क : आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों की याद आएगी और उनसे फोन पर बात भी करेंगे। अपने पड़ोसी या रिश्तेदारों को किसी नए काम के बारे में बताएंगे और उनसे सहायता की बात कर सकते हैं। विदेश जाने की प्लानिंग का समय है, इसलिए कोशिश करने से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।



सिंह : आज कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जिनके बारे में आपने लंबी प्लानिंग की होगी। अपने खाने पीने की चीजों और कपड़ों पर खर्च करेंगे। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। अपने जीवन साथी को कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज कुछ परेशान रहेंगे। रोजमर्रा के काम बनते हुए अटक सकते हैं।


कन्या : आज आप स्वयं के लिए सोचेंगे और काम करेंगे। नई खरीदारी भी करेंगे। किसी महिला मित्र के कारण आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ परेशानी होगी क्योंकि उनका बर्ताव आपको दुख पहुंचाएगा। अच्छा यह है कि उनसे बातचीत करें। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन की चुनौतियों के कम होने से खुश नजर आएंगे। एकांत में जाकर ध्यान करने की कोशिश करेंगे।


तुला : आज का दिन खर्चों से भरा होगा। एक साथ कई कामों पर खर्च करने पड़ेंगे, जिससे आप मानसिक तौर पर थक भी जाएंगे। विरोधियों की चिंता रहेगी क्योंकि वे आपको परेशान कर सकते हैं। परिवार में किसी की बिगड़ती हुई सेहत चिंता दे सकती है। कार्य क्षेत्र में आज आप कुछ नए काम अपने हाथ में ले सकते हैं।


वृश्चिक : आज का दिन आपके चेहरे पर रौनक लाने वाला होगा क्योंकि आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज आपको यह जानकर खुशी होगी कि वह भी आपको आपसे ज्यादा प्यार करते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार और परिवार वालों के प्रति प्रेम देखकर आपको खुशी होगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। बिना वजह दूसरों के मामले में दखल देना नुकसान दे सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान बनाए रखें।


धनु : आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। पूरा ध्यान काम पर होने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। मेहनत से सफलता की इबारत लिखेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और इज्जत भी बढ़ेगी। घर में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है और विवाद भी संभव है। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में बढ़ते तनाव से परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा।


मकर : आज आपका मन एक साथ कई जगहों पर लगेगा। कहीं दूर घूमने या किसी तीर्थ स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। मन में धार्मिक विचार आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे। आपके खर्चों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक तौर पर आज आप सफल रहेंगे। नई नौकरी लगने के भी योग बन रहे हैं। यदि आवेदन किया है तो सफलता मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा है।


कुंभ : आज थोड़ी सावधानी रखनी होगी क्योंकि सेहत बिगड़ सकती है। मानसिक तनाव से दूर रहने की जितनी ज्यादा कोशिश करेंगे, उतना ही लाभ होगा। इनकम में वृद्धि से खुशी मिलेगी। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। केवल सेहत है, जो आप के खर्चे बढ़ा सकती है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार वाले भी आपकी पूरी केयर करेंगे। कार्य क्षेत्र में ज्यादा प्रयास करने पर ही सफलता मिल पाएगी।


मीन : आज का दिन गृहस्थ जीवन के नाम रहेगा। जीवनसाथी पर पूरा ध्यान रहेगा और उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा। आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। खर्चे ज्यादा रहेंगे, लेकिन जरूरी कार्य में ही होंगे। कार्य क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। किसी खास मित्र का योगदान आपको आज दिखाई दे सकता है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top