Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

0

09 नवम्बर, सोमवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


अयन - दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास


कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि सुबह 06:50 बजे तक तत्पश्चात नवमी


अश्लेशा नक्षत्र सुबह 08:43 बजे तक तत्पश्चात मघा


ब्रह्म योग 10 नवम्बर रात्रि 01:33 बजे तक तत्पश्चात इन्द्र


राहुकाल सुबह 08:10 बजे से सुबह 09:34 बजे तक

सूर्योदय 06:47 बजे, सूर्यास्त 17:57 बजे


दिशाशूल पश्चिम दिशा में


व्रत पर्व विवरण - नवमी वृद्धि तिथि


विशेष : अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34) अष्टमी तिथि के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


धनतेरस के दिन दीपदान


निर्धनता दूर करने के लिए अपने पूजाघर में धनतेरस की शाम को अखंड दीपक जलाना चाहिए जो दीपावली की रात तक जलता रहे। अगर दीपक भैयादूज तक अखंड जलता रहे तो घर के सारे वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं।

घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दिए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें। घर के तेल का दीपक प्रज्वलित करें तथा उसमें दो काली गुंजा डाल दें, गन्धादि से पूजन करके अपने घर के मुख्य द्वार पर अन्न की ढ़ेरी पर रख दें। साल भर आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। स्मरण रहे वह दीप रातभर जलते रहना चाहिए, बुझना नहीं चाहिए।


दिवाली में करने योग्य


  • दीपावली के दिन भगवान राम अयोध्या आए थे, तो हमारे जीवन में भी भगवान राम (ज्ञान), माता सीता (भक्ति) और लक्ष्मणजी (वैराग्य) आए।
  • दीपावली के दिन रात भर घी का दिया जले सूर्योदय तक, तो बड़ा शुभ माना जाता है।
  • दीपावली के दिन चांदी की कटोरी में अगर कपूर को जलायें, तो परिवार में तीनों तापों से रक्षा होती।
  • हर अमावस्या को (और दिवाली को भी) पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी आत्माएं घर में जन्म लेती हैं।
  • नूतन वर्ष के दिन (दीपावली के अगले दिन ), गाय के खुर की मिट्टी से, अथवा तुलसीजी की मिट्टी से तिलक करें, सुख-शान्ति में बरकत होगी।
  • दीपावली की शाम को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दिया जलायें, तो बहुत शुभ माना जाता है।


पंचक


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक



एकादशी


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


प्रदोष


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)



अमावस्या


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या


सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या



पूर्णिमा


सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत


बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


आज का राशिफल


मेष : आमतौर पर सोमवार का दिन आप अध्ययन-मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताना चाहते हैं। हो सकता है कि आपके इस प्लान में थोड़ा ब्रेक लग जाए। शाम तक आपको यह अवसर जरूर मिलेगा। परिवार के लोगों संग अच्छा समय बीतेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो जाए। कार्यक्षेत्र में प्रयासों को सफलता मिलेगी।


वृषभ : आपका दिन काफी व्यस्त रहता है, लेकिन आज आपको काम से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान अधूरे पड़े कार्यों को भी निपटा लें। व्यवसाय में हैं तो आज का दिन व्यस्त रहेगा। साझेदारी में कोई भी कार्य शुरू करने से पहले एक बार विचार जरूर कर लें।


मिथुन : आपके लिए एक नहीं बल्कि अनेक प्रकार के कार्यों को निपटाने का हो सकता है। ध्यान रखें किसी भी कार्य में जल्दीबाजी अच्छी नहीं होती। आप सोच-समझकर अपने कार्यों की सूची तैयार कर लें। देख लें कौन से काम पहले निपटाने की जरूरत है। आज व्यवसाय संबंधी मीटिंग में भी जाना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी कार्य लंबित न छोड़ें।


कर्क : आज आपके पास एक नहीं बल्कि कई सारे काम होंगे। घर पर भी और कार्यक्षेत्र में भी। इसलिए जरूरत है कि आप इन दोनों चीजों में संतुलन बनाकर चलें। आपके कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों में ही वाद-विवाद की संभावनाएं न के बराबर हो जाएंगी। व्यवसाय में हैं तो आज के दिन किसी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में सहयोगियों से मदद मिलेगी।


सिंह : आज हो सकता है कि अपने वाहन के मेंटिनेंस का जिम्मा उठाना पड़े। इस बारे में परेशान होने की बजाए शांत मन से कार्य करें। नौकरी के लिए अगर प्रयासरत हैं तो आज मौके मिल सकते हैं। किसी सेवा जॉब सेक्टर में हैं तो आज आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा।


कन्या : सोमवार आपके लिए काफी व्यस्त रहता है। इन सबके बीच अपने परिवार के दायित्वों की उपेक्षा करना अच्‍छी बात नहीं। ध्‍यान रखें कि कैसी भी मुश्किल घड़ी हो परिवार साथ हो तो सारी टेंशन पलभर में ही दूर हो जाती है। इसलिए परिवारीजनों ध्यान रखें। निवेश संबंधी कार्यों की शुरुआत करने से पहले एक बार बड़े-बुजुर्गों या फिर किसी जानकार की राय जरूर ले लें।


तुला : आप नौकरी की दिक्कतें दूर करने में सक्षम होंगे। फिर भी दिन भर कुछ न कुछ लगा ही रहेगा। बेहतर होगा कि परेशान होने के बजाए आप अपने कार्य पर फोकस करें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते ही रहेंगे। आज प्रियजनों को भी आपसे शिकायत होगी। कभी वह समय न देने के उलाहने देंगे तो कभी दायित्वों को निभाने में देरी करने के ताने। आप अगर समझदारी से काम लेंगे तो बात बन भी सकती है।


वृश्चिक : आपने हाल-फिलहाल नई नौकरी ज्वाइन की है। ऐसे में आपकी कार्य संबंधी टेंशन भी बढ़ जाएगी। हो सकता है कि कुछ नए दायित्वों निभाने में आज आपको तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़े। खरीदारी का भी बोझ बढ़ेगा पर समझदारी से खर्च करें। ताकि आने वाले समय में अगर रुपए-पैसों की जरूरत पड़े तो आपको उधार लेने की नौबत न आए। ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है।


धनु : आज के दिन घर के रख-रखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है। इसलिए बिना किसी तनाव के आप एक लि‍स्‍ट तैयार कर लें। उसके बाद एक-एक करके उन्‍हें पूरा करने का प्रयास करें। सौंदर्य संबंधी खर्चों में भी वृद्धि का योग है। भाई-बहन में एक-दूसरे के प्रति स्नेह बढ़ेगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान संबंधी कोई सुखद समाचार मिल सकता है।



मकर : घर से काम करते हैं तो आज आपका पूरा दिन व्यस्त रहेगा। कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपको इस दिन ड्यूटी पर ऑफिस भी बुला सकते हैं। मन मारकर आप एक्स्ट्रा कार्य के लिए निकल सकते हैं। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बच सकें। खाना बनाते समय सावधानी बरतें। खानपान में भी संयम बरतें। शाम के समय क‍िसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं।


कुंभ : आज कार्यालय संबंधी कार्यों को लेकर मन में दुविधा हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी स्नेही का समाचार मिलेगा। व्यपार में हैं तो आज आपके व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही व्यापार में किये गए सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होने का योग है। बुजुर्गों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी यात्रा का योग है। महिला वर्ग की तरफ से उपहार का योग बन रहा है।


मीन : सोमवार का दिन आपके भाग्य में वृद्धि कराएगा। साथ ही आपको आकस्मिक धन लाभ भी होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के चल रहे प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक सदस्‍यों के बीच आज मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च के योग हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आपकी पदोन्नति का भी योग बन रहा है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top