Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

0

20 नवम्बर 2020, शुक्रवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन, शरद ऋतु, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष


षष्ठी तिथि रात्रि 02 : 02 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी


उत्तरायण नक्षत्र दोपहर 14 : 27 बजे तक तत्पश्चात श्रवण


गड़ योग दोपहर 13 : 31 बजे तक तत्पश्चात वृद्धि


राहुकाल सुबह 10: 30 बजे से दोपहर 12: 00 बजे तक


सूर्योदय - 06: 39 बजे, सूर्यास्त 17: 21 बजे


दिशाशूल पश्चिम दिशा में


व्रत पर्व विवरण

विशेष : षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।


बिगड़े या रुके काम बनाएं : कोई काम न बन रहा हो तो 19 शनिवार तक आप पीपल के पेड़ में धागा लपेटें और तिल के तेल का ही दीया जलाएं। इस दीये में 11 दाने काली उड़द के जरूर रखें।


रविवार को छोड़कर हर दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर ही काम के लिए बाहर निकलें, सारे काम बनेंगे।


धन-सम्पत्ति के लिए क्या करें


घर के अंदर, लक्ष्मी जी बैठी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए और दुकान के अंदर, लक्ष्मी जी खड़ी हों ऐसा फोटो रखना चाहिए। ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से तथा पूजा के स्थान पर गंगाजल रखने से घर में लक्ष्मी की वृद्धि होती है।


नौकरी-धंधे के लिए जाते हों और सफलता नहीं मिल पाती हो तो इक्कीस बार 'श्रीमद् भगवद् गीता' का अंतिम श्लोक बोलकर फिर घर से निकलें तो सफलता मिलेगी। श्लोकः

यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः।

तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।


पीपल के पेड़ में शनिवार और मंगलवार को दूध, पानी और गुड़ मिलाकर चढ़ायें और प्रार्थना करें कि 'भगवान! आपने गीता में कहा है 'वृक्षों मे पीपल मैं हूँ।' तो हमने आपके चरणों में अर्घ्य अर्पण किया है, इसे स्वीकार करें और मेरी नौकरी धंधे की जो समस्या है वह दूर हो जाय।'

श्रीहरि.... श्रीहरि... श्रीहरि – ऐसा थोड़ी देर जप करें। तीन बार जपने से एक मंत्र हुआ। उत्तराभिमुख होकर इस मंत्र की 1-2 माला शांतिपूर्वक करें और चलते-फिरते भी इसका जप करें तो विशेष लाभ होगा और रोजी रोटी के साथ ही शांति, भक्ति और आनंद भी बढ़ेगा। बस, अपने-आप समस्या हल हो जायेगी। लक्ष्मी चाहने वाला मनुष्य भोजन और दूध को बिना ढके न रखे।


वास्तु शास्त्र


ऐसी चीजें न रखें पर्स में


देखने में आता है कि कुछ लोग पर्स में बहुत सी ऐसी चीजें रख लेते हैं, जिनका कोई उपयोग नहीं होता और लंबे समय तक पर्स में रखे रहने से उनमें नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है। इसलिए जो भी कागजात या अन्य कोई चीज जो गैरजरूरी हो, उसे तुरंत अपने पर्स से निकाल दें। पर्स में कभी भी कोई अश्लील चित्र या अन्य अश्लील सामग्री भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पर्स की बरकत खत्म हो जाती है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।


हृष्ट - पुष्ट शरीर


जौ को पानी में भिगोकर, कूट के, छिलकारहित कर उसे दूध में खीर की भांति पकाकर सेवन करने से शरीर हृष्ट-पुष्ट और मोटापा कम होता है।


पंचक


21 नवंबर


रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


नवंबर 2020


20 शुक्रवार छठ पूजा

25 बुधवार देवुत्थान एकादशी

27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत



जानें, कैसा रहेगा आज का दिन


मेष : आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम में मन लगाकर मेहनत करेंगे। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर होने की सूचना मिल सकती है। काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आर्थिक तौर पर बहुत से अच्छे नतीजे मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में प्रिय का साथ मिलेगा और आपसे अच्छी-अच्छी बातें करेंगे। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और जीवन साथी के साथ संतान के लिए कुछ खरीद सकते हैं।


वृष : आज भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे दिन बढ़िया रहेगा। टके और बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। धन प्राप्ति से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा। जीवन साथी आपके परिवार वालों को बुरा भला कह सकता है। व्यापार के सिलसिले में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे और खर्च भी करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा, प्रिय से झगड़ा ना करें।


मिथुन : आज का दिन अनुकूल नहीं है। सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की शक्ति प्रभावित होगी। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी धार्मिक आचरण करेगा। ससुराल पक्ष से मिलने से बचें, क्योंकि झगड़ा हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। नौकरी के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।


कर्क : आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। बिज़नस में फायदा मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। जीवन साथी से कोई गलती हुई है, तो आज उन्हें गलती का एहसास होगा। आपसे क्षमा मांग सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन जरूरत की चीजों पर ही होंगे।


सिंह : मानसिक तनाव हावी रहेगा और शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जोड़ों में दर्द या एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी के कहने पर अपना पैसा कहीं ना लगाएं।


कन्या : आज का दिन मध्यम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग उतार चढ़ाव देखेंगे। प्रिय के बीच झड़प हो सकती है, अपनी गलती स्वीकार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में आज थोड़ा कमजोर पड़ सकते हैं। महसूस हो सकता है कि काम करने के लिए जगह सही न होन पर नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में फायदा मिलेगा, लेकिन यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।


तुला : आज का दिन सामान्य रहेगा। पारिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने से चिंतित रहेंगे। इसका असर काम पर भी पड़ेगा, लेकिन अपने मनोबल के कारण अपने काम को सही अंजाम तक पहुंचाएंगे। बिना सोचे विचारे बात करने से परेशानी हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।


वृश्चिक : आज का दिन अनुकूल रहेगा। यात्र के लिए अच्छा दिन है। आज कुछ नए लोगों से मिलेंगे और पुराने मित्रों से भी भेंट हो सकती है। परिवार में सुख शांति रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने से स्वयं में ऊर्जा का अनुभव करेंगे। धन प्राप्ति के उद्देश्य से दिन अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर अच्छे अनुभव होंगे। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनके लिए दिन रोमांटिक भरा होने के संकेत हैं।


धनु : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप जिस मानसिक दबाव को स्वयं पर महसूस कर रहे थे। आज उससे मुक्ति मिल सकती है। कुछ नया करने से आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्च के बाद भी आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। काम के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शासन और राज्य पक्ष से लाभ होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। प्रिय के साथ घूमने जा सकते हैं।


मकर : आज आप काफी हल्का महसूस करेंगे। खर्चों का बोझ कम होगा। आय भी बढ़ेगी। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे पाएंगे। संपत्ति में बढ़ोतरी और भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से भविष्य के किसी खास मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। परिवार में प्रेम बढ़ेगा।


कुंभ : आज आप अपने चारों तरफ सब को खुश रखने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। बॉस से भी स्थिति सुधरेगी। किसी लंबी यात्रा या विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन में दिन अनुकूल रहेगा और अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।


मीन : आज दिन अच्छा रहेगा। कई तरफ से लाभ हो सकता है क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुकून भरे पल मिलेंगे। खास दोस्तों से मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रिय से मन की बात करेंगे। परिवार के बड़ों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। काम के सिलसिले में दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस करते हैं, तो आज का दिन प्रॉफिट देकर जाएगा।



आज जिनका जन्मदिन, उन्हें शुभकामनाएं


दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।



शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92


शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top