Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग व राशिफल

0

19 नवम्बर 2020, गुरुवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास


शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि रात्रि 09:59 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी


पूर्वाषाढा नक्षत्र सुबह 09:39 बजे तक तत्पश्चात उत्तराषाढा


शूल योग दोपहर 09:59 बजे तक तत्पश्चात गण्ड


राहुकाल दोपहर 01:47 बजे से शाम 03:10 बजे तक


सूर्योदय 06:53 बजे, सूर्यास्त 17:55 बजे


दिशाशूल : दक्षिण दिशा में


व्रत पर्व विवरण - लाभ पंचमी, श्री-सौभाग्य-पांडव-ज्ञान पंचमी


विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


छठ पर्व (20 नवम्बर, शुक्रवार)


छठ पूजा के दिन मुख्य रूप से भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सूर्य को साक्षात भगवान माना गया है, क्योंकि वे रोज हमें दर्शन देते हैं। उन्हीं के प्रकाश से हमें जीवनदायिनी शक्ति प्राप्त होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, रोज सूर्य की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


पूजा विधि


छठ की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठकर शौच आदि कार्यों से निवृत्त होकर नदी के तट पर जाकर आचमन करें तथा सूर्योदय के समय शरीर पर मिट्टी लगाकर स्नान करें। इसके बाद पुन: आचमन कर शुद्ध वस्त्र धारण करें और सप्ताक्षर मंत्र- ॐ खखोल्काय स्वाहा से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

इसके बाद भगवान सूर्य को लाल फूल, लाल वस्त्र व रक्त चंदन अर्पित करें। धूप-दीप दिखाएं तथा पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। अंत में हाथ जोड़कर सूर्यदेव से प्रार्थना करें। इसके बाद नीचे लिखे शिव प्रोक्त सूर्याष्टक का पाठ करें-


आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।

दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर मनोस्तु ते।।

सप्ताश्चरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपात्ममज्म।

श्वेतपद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।

लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्।

महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।

त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वरम्।

महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यम्।।

बृंहितं तेज:पुजं च वायु माकाशमेव च।

प्रभुं च सर्वलोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।

बन्धूकपुष्पसंकाशं हारकुण्डलभूषितम्।

एकचक्रधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।

तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम्।

महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।

तं सूर्य जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम्।

महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणामाम्यहम्।।


इस प्रकार सूर्य की उपासना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

व्यापार लाभ : कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो तो गुरुवार के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी विष्णु मंदिर में अपने संकल्प के साथ चढ़ा दें। तत्काल ही व्यापार चल निकलेगा।


सूर्य षष्ठी : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। इस पर्व को सूर्य षष्ठी व्रत के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये व्रत 20 नवम्बर, शुक्रवार को है। यह दिन सूर्य की पूजा और उससे जुड़े उपाय करने के लिए खास माना जाता है।


घर की 8 खास जगहों पर रखें तांबे के सूर्य, हर काम में मिलेगा दोगुना फल

वास्तु पंच तत्वों पर आधारित है । ये पंच तत्व है अग्नि, वायु, पानी, पृथ्वी व आकाश । सूर्य भी अग्नि का ही स्वरूप माना गया है । सूर्य भी वास्तु शास्त्र को प्रभावित करता है । अगर वास्तु अनुसार घर की इन 8 जगहों पर तांबे के सूर्य को दीवार पर लगाया जाएं तो हर इच्छा पूरी की जा सकती है ।

रात 12 से 3 बजे तक सूर्य पृथ्वी के उत्तरी भाग में होता है । उत्तर धन की दिशा होती है । अगर धन की कमी हो तो घर में जहां कीमती वस्तुओं या जेवरात आदि रखें हो, वहां तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती ।

रात 3 से सुबह 6 बजे तक सूर्य पृथ्वी के उत्तर-पूर्वी भाग में होता है । यह समय चिंतन व अध्ययन का होता है । बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो तो स्टडी रुम या बच्चों के कमरे में सूर्य प्रतिमा लगाने से पढ़ाई में सफलता मिलती है ।

सुबह 6 से 9 बजे तक सूर्य पृथ्वी के पूर्वी हिस्से में रहता है । इस समय सूर्य की रोशनी रोगों से बचाती है । घर में अगर बीमारियाँ ज्यादा हो तो हाॅल में सूर्य प्रतिमा लगानी चाहिए, जहां घर के सभी सदस्य ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हों ।

सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सूर्य पृथ्वी के दक्षिण-पूर्व में होता है । यह समय भोजन पकाने के लिए उत्तम होता है । इसलिए घर के किचन में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती ।

दोपहर 12 से 3 बजे के दौरान सूर्य दक्षिण में होता है, इसे विश्रांति काल (आराम का समय) मानते है । अगर घर में अशांति या झगड़े का माहौल रहता है तो घर के मुखिया के बेडरूम में सूर्य प्रतिमा लगाने से कोई परेशानी नहीं आती ।

दोपहर 3 से शाम 6 के दौरान सूर्य दक्षिण-पश्चिम भाग में होता है। यह समय अध्ययन और कार्य का समय होता है । व्यापार में नुकसान हो रहा हो तो ऑफिस या दुकान में सूर्य प्रतिमा लगाने पर बिजनेस में लगातार तरक्की होती है ।

शाम 6 से रात 9 में सूर्य पश्चिम दिशा की ओर आता है । इस समय में देव पूजा और ध्यान के लिए अच्छा मानते है । इसलिए घर के मंदिर में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने से घर-परिवार पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है ।

रात 9 से मध्य रात्रि के समय सूर्य उत्तर-पश्चिम में होता है । घर के बेडरूम में तांबे की सूर्य प्रतिमा लगाने पर वहां रहने और सोने वालों को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।


आज का राशिफल


मेष : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। सेहत में सुधार आएगा। आज किसी यात्रा से लाभ मिल सकता है। कुछ लोग तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे देव दर्शन से मन को शांति मिलेगी। घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से काम की सलाह मिलेगी। हर कार्य को और बढ़िया बना पाएंगे। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रिय के लिए कुछ स्पेशल करना चाहेंगे।


वृष : आज का दिन कमजोर हो सकता है। सेहत और खानपान पर ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से दवाई भी लें। शादीशुदा लोग दांपत्य जीवन में तनाव से परेशान नजर आएंगे, क्योंकि इसका असर सेहत व काम पर भी पड़ सकता है। यात्रा से बचें, धन हानि हो सकती है। आय सामान्य रहेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में दिक्कत हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रिय के घरवालों से मिलेंगे।


मिथुन : आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार से लाभ की उम्मीद सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग काम में मिल सकता है। परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने में पीछे नहीं हटेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशी लेकर आएगा। आपका प्रिय आज अच्छे मूड में नजर आएगा। रोमांस परिवार में सदस्यों के बीच होगा। घर में बड़ों का सम्मान बनाए रखना भी आपकी जिम्मेदारी है।


कर्क : आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। खर्चों में आज बढ़ोतरी होगी। कोई बेवजह की यात्रा आ सकती है, जिससे खर्च करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग जीवन को लेकर थोड़ा उखड़े रह सकते हैं, क्योंकि जीवनसाथी गुस्सा दिखाएगा। वह अपनी कोई बात मनवाने की जिद कर सकता है। जो प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने प्रिय का मनमाना रवैया परेशान कर सकता है। कार्य क्षेत्र में अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं।


सिंह : आज का दिन बढ़िया गुजरेगा। अपनी किसी कलाकारी को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे। आय बढ़ाने का कोई नया तरीका सोचेंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा। संपत्ति विवाद हो सकता है। शादीशुदा गृहस्थ जीवन में खुशनुमा समय बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रिय के साथ काफी वक्त बिताएंगे। विरोधियों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे फल की प्राप्ति होगी।


कन्या : आज का दिन बहुत कुछ मांगेगा। अपने काम और प्रोफेशन में बैलेंस बना कर रखना होगा। नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। काम पर ध्यान दें और अपने बॉस की नजरों में बेहतर करें। परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ मिल बैठकर बातचीत पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें।यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आज कोई पुराना कर्जा उतार सकेंगे, जिससे आपको शांति महसूस होगी।


तुला : आज यात्रा के लिए अच्छा दिन है। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में काम आएंगे। घरवालों के व्यवहार से खुश होंगे। शांति मिलेगी। अच्छा भोजन करने से ही स्वस्थ रहेंगे।प्रेम जीवन की आपको शुभकामनाएं, दांपत्य जीवन में परेशानियां चलती रहेंगी। कार्य क्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखना जरूरी होगा। आपका काम बढ़िया होगा, जिसकी वजह से आज नतीजे आपके पक्ष में आएंगे।


वृश्चिक : आज सामान्य रूप से समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ बदलाब देखने को मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य तरीके से बीतेगा और दांपत्य जीवन में झड़प हो सकती है, लेकिन इसे बढ़ने ना दें।


धनु : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप के खर्चे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप की आय बढ़ेगी। आर्थिक बोझ नहीं होगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। यात्राओं में सुख मिलेगा। आपका स्वास्थ्य मजबूत होगा। पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी। घर का वातावरण आपको नया कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज कोई नया काम इंतजार कर रहा है।


मकर : आज सावधानी से चलेंगे। अपने खर्चों को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश करेंगे और अपनी अाय को सही दिशा देंगे। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके सामने काम का ऑफर रख सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव का माहौल कुछ और समय चलेगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले प्रभाव प्राप्त होंगे। सेहत में सुधार होगा। आपके कार्यभार में बढ़ोतरी हो सकती है।


कुंभ : आज कोई निवेश का अच्छा अवसर आपके हाथ लग सकता है, जिसका फायदा उठाकर आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। आपको किसी भी लुभावने वादे में आने से बचना चाहिए। अपने पैसे का सही तरीके से सोच समझकर निवेश करना चाहिए। बेवजह पैसा लगाने से वापिस लौटने की उम्मीद कम होगी। कार्य क्षेत्र में स्थिति पक्ष में रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को प्रिय के मूड बदला नजर आएगा।


मीन : आज आप अपने परिवार को पूरा समय देंगे। घरेलू खर्चों पर ध्यान दें। प्रेम के सिलसिले में अच्छे अनुभव होंगे। अपने प्रिय की बुद्धिमत्ता देखकर गर्व महसूस होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी बात को लेकर जीवन साथी आपसे कड़वी बात कर सकता है लेकिन प्रेम बना रहेगा। आपका भाग्य प्रबल होगा जिससे आपके कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top