Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

0

16 नवम्बर, सोमवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष


प्रतिपदा तिथि सुबह 07:06 बजे तक तत्पश्चात द्वितीया


अनुराधा नक्षत्र रात्रि 02:37 बजे तक तत्पश्चात ज्येष्ठा


अतिगण्ड योग रात्रि 07:11 बजे तक तत्पश्चात सुकर्मा


राहुकाल सुबह 08:13 बजे से सुबह 09:37 बजे तक


सूर्योदय 06:50 बजे, सूर्यास्त 17:55 बजे


दिशाशूल पूर्व दिशा में


अति शुभ मुहूर्त में बहनें लगाएं भाइयों को टीका


भाई दूज का त्योहार देशभर में 16 नवंबर 2020 यानी सोमवार को मनाया जाएगा। भाई दूज हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें व्रत, पूजा और कथा आदि करके भाई की लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हुए माथे पर तिलक लगाती हैं। इसके बदले भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हुए तोहफा देता है। भाई दूज के दिन शुभ मुहूर्त में ही बहनों को भाई के माथे पर टीका लगाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।



भाई दूज तिलक शुभ मुहूर्त



भाईदूज का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज का टीका शुभ मुहूर्त दिन 12:56 से 03:06 तक है।


विशेष

प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


भाईदूज


भाईदूज के दिन भाई, बहिन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहिन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहिन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहिन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहिन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करें। आज के दिन बहन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारें। आज के दिन बहन भाई को तथा भाई बहन को कोई न कोई उपहार जरूर दें स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहन का यमुना जी में नहाना बहुत शुभ माना जाता है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता है।

नारदपुराण के अनुसार


ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।

भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।

पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।

वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।

यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।

तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।


कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है।


भाई दूज


दीपावली पर्व के पांचवे दिन यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 16 नवम्बर, सोमवार को है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है-

धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।

उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और वहीं यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।


भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना


सबसे पहले बहन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें। इसके बाद बहन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई की तिलक लगाती हैं। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें स्वर्ग, आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।


पंचक


21 नवंबर

रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक


व्रत और त्योहार


नवंबर माह


20 शुक्रवार छठ पूजा

25 बुधवार देवुत्थान एकादशी

27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत


दिसंबर 2020 त्यौहार


3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


आज का राशिफल


मेष : आज का दिन मध्यम रहेगा। मौसम के बदलने से  बीमार पड़ सकते हैं। सावधानी रखें कामों में रुकावट आने की  संभावना है। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशी से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्रिय के साथ टाइम गुजारेंगे। काम के सिलसिले में आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे।


वृष : आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। फेफड़ों में संक्रमण या छाती में जकड़न हो सकती है। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे और जीवन साथी से संबंध प्रेम पूर्ण रहेंगे।


मिथुन : मानसिक तनाव को खुद पर हावी नहीं होने देंगे, तो सेहत भी बढ़िया रहेगी। खर्च जरूर रहेंगे, लेकिन गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने के लिए थोड़े खर्चे आवश्यक हैं। कार्य क्षेत्र में स्थिति आप के पक्ष में रहेगी। पर्सनल लाइफ में समझदारी से काम लें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने भूतकाल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बात बता सकते हैं।


कर्क : आज का दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। प्रेम के मामले में दिन बेहतरीन रहेगा और अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके जीवनसाथी को आज कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके काम में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहेगा। दूसरी नौकरी का विचार आएगा।


सिंह : आज सेहत में सुधार होगा। मानसिक तनाव दूर भागेगा। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हासिल हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छा प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान से कहासुनी हो सकती है। उनकी सेहत का भी ध्यान रखें।


कन्या : आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य और मानसिक तनाव आपको अपनी ओर खींचेगा। परिवार में तालमेल का अभाव रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे लेकिन फिर भी संतुष्टि नहीं होगी। आप अपने काम को बदलने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।


तुला : आज का दिन बढ़िया नतीजे देगा। कहीं से पैसा मिलने की संभावना बन जाएगी। परिवार वालों का सहयोग आपके कामों में मदद करेगा। आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं। काम के सिलसिले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।


वृश्चिक : आज स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। कोई नई गाड़ी खरीदने का विचार कर सकते हैं। चुस्ती फुर्ती का एहसास आपको काम में सफलता देगा। दांपत्य जीवन के लिए आज से दिन अनुकूल रहेगा। थोड़ी नोकझोंक होने की संभावना रहेगी। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा, सफलता मिलेगी। आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को कोई बढ़िया गिफ्ट देंगे और उनसे अपने प्यार का इजहार करेंगे।


धनु : आज भाई-बहनों से बहुत प्यार मिलेगा और घर में समय बिताने में सुकून मिलेगा। आपके खर्चे ज्यादा होंगे और आप लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और मन खुश रहेगा। काम के सिलसिले में आप आज अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। व्यापार में कुछ समस्या हो सकती है। विदेश से जुड़ा काम करने वाले फायदे में रहेंगे।


मकर : आज आप के बर्ताव में अंतर नजर आएगा। कई मामलों को बेहद गंभीरता से समझदारी के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो बेहद काम आएंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी क्योंकि लोग आपसे जरूरी काम के लिए सलाह मांगने आएंगे। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी से लाभ मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले आज अपने प्रोडक्ट की सप्लाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।


कुंभ : लंबे समय से जिस यात्रा का विचार कर रहे थे, आज पूरा करने का मौका मिल सकता है। यह यात्रा आपको लाभ देगी। कुछ लोगों को शेयर बाजार से अच्छा धन आज मिल सकता है। आप अपने परिवार में किसी नए काम की पहल कर सकते हैं। परिवार में आपका ओहदा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में आपको थोड़ा सावधानी से रहना होगा। अपने प्रिय को नाराज ना होने दें।


मीन : भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। काम पर फोकस करने से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश नजर आएंगे क्योंकि प्रिय कोई सरप्राइस दे सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें भी आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखपूर्ण रहेगा। आज अपने जीवन में कुछ अच्छे पलों को दोबारा याद करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात होगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top