Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग एवं राशिफल

0

14 नवम्बर, शनिवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन अयन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष


चतुर्दशी तिथि दोपहर 02:20 तक तत्पश्चात अमावस्या


स्वाती नक्षत्र रात्रि 08:11 बजे तक तत्पश्चात विशाखा


आयुष्मान् योग सुबह 07:32 बजे तक तत्पश्चात सौभाग्य


राहुकाल सुबह 09:10 बजे से सुबह 10:31 बजे तक


सूर्योदय 06:27 बजे, सूर्यास्त 17:18 बजे


दिशाशूल - पूर्व दिशा में


व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान), दीपावली, महालक्ष्मी-शारदा-कुबेर पूजन


विशेष : चतुर्दशी और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करें तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त


लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :17:30:04 बजे से 19:25:54 बजे तकअवधि :1 घंटे 55 मिनट


प्रदोष काल :17:27:41 बजे से 20:06:58 बजे तक वृषभ काल :17:30:04 बजे से 19:25:54 बजे तक


व्यापारिक प्रतिष्ठान, शोरूम, दुकान, गद्दी की पूजा, कुर्सी की पूजा, गल्ले की पूजा, तुला पूजा, मशीन-कंप्यूटर, कलम-दवात आदि की पूजा का सर्वश्रेष्ठ


मुहूर्त अभिजित- दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से आरम्भ हो जाएगा।

आज का राशिफल


मेष : आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामों को आगे बढ़ कर हाथ में लेंगे। आपके परिवार और दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवन साथी की सलाह आपके लिए नए मार्ग खोलेगी। आपको धन लाभ होगा। प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आवश्यक कार्य पर ही ध्यान देना चाहिए। त्यौहार मनाते समय सावधानी रखनी चाहिए।


वृष : आज का दिन भाग दौड़ से भरा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बरसों से जिस दिन की आपको तलाश थी, आज आपको वैसा ही नतीजा मिल सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं, बेवजह की यात्रा दिन खराब कर सकती है, इसलिए बचें। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। सभी लोग त्योहार का आनंद लेंगे।


मिथुन : आज का दिन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और प्रिय के साथ प्यार भरे पल गुजारेंगे। आमदनी में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में प्रेम मिलेगा और नौकरी पेशा लोगों को आज भी मेहनत करनी पड़ सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए आज सच में दीपावली होगी।


कर्क : आज का दिन खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी, मन प्रसन्न होगा। माँ का आशीर्वाद मिलेगा। काम के सिलसिले में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे काफी होंगे, जेब पर बोझ बढ़ेगा। थोड़ा ध्यान से खर्च करें। धन के निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ी प्रतीक्षा करें। परिजनों के साथ लक्ष्मी पूजन में आंवला जरूर रखें।


सिंह : आज के दिन व्यापार में मशक्कत करनी पड़ेगी। लाभ की गति भी बढ़ेगी। आय में बढ़ोतरी से दिन बेहतर रहेगा। कोई नया आईडिया बढ़ाने में सहायक होगा। परिवार में प्रॉपर्टी खरीदने को विचार हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशी भरा पल रहेंगे। आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी।


कन्या : आज का दिन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में आप अपने समय को लगाएंगे। काम में रुकावट आने से अच्छे नतीजे मिलने में कमी रहेगी। आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, घर के बड़े बुजुर्ग का स्वस्थ खराब हो सकता है। साहस के बल पर कई चुनौतियों का सामना करेंगे। आज यात्रा पर ना जाएं, परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। काम को और बढ़िया बनाने के लिए थोड़े प्रयास करें।


तुला : आज का दिन बढ़िया है लेकिन मेहनत करें, भाग्य के सहारे न बैठें। आगे बढ़ने से ही सफलता मिलेगी। मन हर्षित रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल रहेंगे। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। जो प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी आज का दिन काफी सुकून देने वाला रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अनबन हो सकती है। त्यौहार के दिन शांति बनाए रखने की कोशिश करें।


वृश्चिक : आज का दिन नया सिखाएगा। खर्चों को नियंत्रित करने और बजट की प्लानिंग करें। कमजोरी महसूस होगी, गुस्से पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। नए वाहन को खरीदने की प्लानिंग करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। कार्य क्षेत्र में आज फुर्सत नहीं होगी। प्यार करने वाले आज इजहार कर सकते हैं।


धनु : आज का दिन पैसों को देने वाला होगा, जिससे खुशी होगी। कोई ऐसा साधन मिल सकता है, जो अचानक से आपको धन प्रदान कर दे। अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। आप अपने कर्ज को चुकाने में सफल होंगे। आप की कोई अभिलाषा पूरी होगी। सेहत कमजोर रह सकती है इसलिए उस पर ध्यान जरूर दें। जो लोग प्रेम जीवन में उन्हें सुखद नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी का मूड भाँपकर ही बात करें।


मकर : बिजनेस में मुनाफा होगा। काम में मन लगेगा जैसे चुनौतियां समाप्त होंगी। खर्चे पर लगाम लगाना जरूरी होगा। विरोधियों पर आप प्रबल रहेंगे। आप का मनोबल बढ़ेगा। आंशिक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कत आ सकती है लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उनके लिए आज खुशी भरा समय रहेगा परिवार में बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।


कुंभ : भाग्य आपके साथ खड़ा है और मेहनत का आपको फल मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। काम के सुखद नतीजे प्राप्त होंगे। मन खुश रहेगा और दूसरों के लिए प्रेम की भावना बढ़ेगी, जिससे परिवार और दांपत्य जीवन दोनों में ही खुशी का माहौल रहेगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं।


मीन : आज का दिन सावधानी भरा रहेगा। काम को साइडलाइन ना करें और अगर आपके कामों में रुकावट आ रही है तो उसे इग्नोर करें। भाग्य की ओर से कोई कमी नहीं होगी। सोच समझकर निर्णय लें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेकर काम करेंगे। पारिवारिक जीवन में दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतर है। शादीशुदा जातक पारिवारिक गतिविधियों में मिलकर हिस्सा लेंगे।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top