Dharm-Aadhyatm : आज का पंचांग और राशिफल

0

12 नवम्बर, गुरुवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


दक्षिणायन अयन, हेमंत ऋतु, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष


द्वादशी तिथि रात्रि 09:30 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी


हस्त नक्षत्र 13 नवम्बर रात्रि 01:55 बजे तक तत्पश्चात चित्रा


विष्कम्भ योग शाम 03:35 बजे तक तत्पश्चात प्रीति


राहुकाल दोपहर 01:47 बजे से शाम 03:10 बजे तक


सूर्योदय - 06:48 बजे, सूर्यास्त 17:56 बजे


दिशाशूल - दक्षिण दिशा में



व्रत-पर्व विवरण : गोवत्स द्वादशी, गुरु द्वादशी, वाघ बारस


विशेष द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

नरक चतुर्दशी : नरक चतुर्दशी के दिन चतुर्मुखी दीप का दान करने से नरक भय से मुक्ति मिलती है। एक चार मुख (चार लौ) वाला दीप जलाकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।


” दत्तो दीपश्वचतुर्देश्यां नरकप्रीतये मया।

चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये ॥“

(नरक चतुर्दशी के दिन नरक के अभिमानी देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मै चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ।)

कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सन्नतकुमार संहिता' एवं धर्मसिन्धु ग्रन्थ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है। जो इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान करता है उसके शुभकर्मों का नाश हो जाता है।

काली चौदस : नारकीय यातनाओं से रक्षा


13 नवम्बर शुक्रवार को नरक चतुर्दशी (रात्रि में मंत्रजप से मंत्रसिद्धि, काली चौदस गुजरात), 14 नवम्बर शनिवार को नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान) ।

नरक चतुर्दशी (काली चौदस) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सनत्कुमार संहिता' एवं 'धर्मसिंधु' ग्रंथ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है।

काली चौदस और दीपावली की रात जप-तप के लिए बहुत उत्तम मुहूर्त माना गया है। नरक चतुर्दशी की रात्रि में मंत्रजप करने से मंत्र सिद्ध होता है।

इस रात्रि में सरसों के तेल अथवा घी के दिये से काजल बनाना चाहिए। इस काजल को आँखों में आँजने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती तथा आँखों का तेज बढ़ता है।


धनतेरस से भाई दूज तक के शुभ मुहूर्त


धनतेरस : धनवंतरि को दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह त्यौहार इस वर्ष 13 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस का मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 1 मिनट तक है। इस दिन प्रदोष काल शाम 5 बजकर 28 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 7 मिनट तक है। वृषभ काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 29 मिनट तक है।



छोटी दिवाली : नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली, मुख्य त्यौहार से एक दिन पहले मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की चतुर्दशी तिथि पर छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन को नरक चौदस या रूप चौदस भी कहा जाता है। यह त्यौहार 14 नवंबर शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन अभयदान (दीवाली स्नान अनुष्ठान) का शुभ समय सुबह 5:23 से शुरू होकर 6:43 बजे तक का है।


दिवाली : यह त्यौहार भी इस वर्ष 14 नवंबर शनिवार को मनाया जाएगा। दिवाली के शुभ मुहूर्त की बात करें तो लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 25 मिनट तक का है। प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 27 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 25 मिनट तक है।


गोवर्धन पूजा : गोवर्धन पूजा अमावस्या को की जाती है। इस वर्ष गोवर्धन पूजान 15 नवंबर रविवार को की जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर भगवान इंद्र को हराया था। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। गोवर्धन पूजा का सायंकाल मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से लेकर 15:18:37 से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक है।



भाई दूज : 16 नवंबर सोमवार भाई दूज या भैया दूज को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि भी कहा जाता है। इसे कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व के शुभ मुहूर्त की बात करें तो भाई दूज के तिलक का समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।


आज का राशिफल


मेष : आज का दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। अधिक मसाले वाले भोजन से सेहत खराब हो सकती है, इसलिए भोजन पर ध्यान रखें। अाय बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी आपके काम का मार्ग खोलेगा। आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी और बिजनेस में लंबे संपर्कों का लाभ आज मिलेगा। कहीं से गिफ्ट मिल सकता है।


वृष : आज का दिन खुशी देगा। कुछ चुनौतियां भी होंगी, तो आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में दिन बेहतर रहेगा, अपनी प्रिय के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। शादीशुदा का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आएंगी। मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, परिवार में लोगों से घर में खुशी रहेगी और उत्साह बढ़ेगा।


मिथुन : आज घरेलू जीवन पर पूरा ध्यान रहेगा, परिवार की जरूरतों को समझेंगे। विरोधियों पर भी हावी रहेंगे। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई व्यापार करते हैं, तो उसमें आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेरी मुलाकात संभव है। भाग्य का साथ मिलने में परिश्रम करना भी आवश्यक होगा। कार्य क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन सेहत के मामले में आज आप कमजोर रहेंगे।


कर्क : आज मेहनत करेंगे और उससे खुशी भी होगी। त्योहार के मौसम में सुख सुविधाओं पर खर्च करने में दिन बीतेगा। विरोधियों से समस्या तो नहीं होगी। आपको चिंता अवश्य रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है, लेकिन जो लोग किसी प्रेम जीवन में है। उन्हें आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रिय का गर्म स्वभाव परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नौकरी बदलने की दिशा में कोई नई सूचना मिल सकती है।


सिंह : आलस त्याग कर आगे बढ़ने का समय है। रुके हुए कामों पर ध्यान देने पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में दखलअंदाजी आवश्यक होगी क्योंकि परिवर्तन थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। काम के सिलसिले में दिन बेहतर रहेगा। व्यापार से मुनाफे की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में रुकावट संभव। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे, लेकिन बेवजह लड़ाई मोल ना लें।


कन्या : आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शादीशुदा को संतान से सुख मिलेगा। काम से ध्यान हटने पर दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार के कुछ लोगों का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अधिक मेहनत के बाद सफलता मिलने की संभावना बनेगी। आज आपको कोई रुका हुआ इन्सेंटिव मिल सकता है।


तुला : आज किसी अनुभवी व्यक्ति से कुछ सीखने को मिलेगा। अपने बिजनेस में अप्लाई कर के लाभ उठाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना रहेगी। परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप के काम बनेंगे। दांपत्य जीवन में आपसी समझ की कमी से दिक्कतें बढ़ेंगी। प्रेम जीवन वालों को अच्छे पल बिताने के अवसर मिलेंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से संबंध बनाकर रखें, उनसे आपको स्नेह मिलेगा।


वृश्चिक : आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। खाने पीने पर ध्यान रखें। अपने व्यवहार को अच्छा बनाये किसी से झगड़ा ना करें, खासकर जीवनसाथी से क्योंकि आप अपने गुस्से से अपने रिश्ते को खराब कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। आर्थिक तौर पर आप मजबूत रहेंगे। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं, तो आज अपने पिया के लिए कोई बेहद खूबसूरत गिफ्ट लेकर आएंगे।


धनु : मेहनत सफल होगी। काम में प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा और बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। खर्चों में बढ़ोतरी से थोड़ी परेशानी होगी। आपको कुछ आर्थिक लाभ भी होगा। पने घर के छोटों की आर्थिक मदद करेंगे और अग्रजनों के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा, जीवन साथी कुछ क्रोधित हो सकता है। प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास अवश्य करें, आपका प्रिया चाहता है कि आप उन्हें मनाएं।


मकर : किसी लंबी यात्रा का योग बनेगा। यात्रा बड़े काम की साबित होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी रसूखदार आदमी से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपकी मदद करेगा। आय बढ़ेगी। दूसरी और खर्चे भी अधिक होंगे, इसलिए नियंत्रण रखें। परिवार का वातावरण बेहतर बनेगा। प्रेम जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आप की कुछ पुरानी बातों को जान कर दुखी हो सकता है। कोशिश कर उन्हें मनाएं।


कुंभ : आज व्यस्त रहेंगे। एक साथ कई काम पकड़ में लेंगे। मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। कई सारे काम एक साथ निपटाने की जल्दबाजी ना करें। सही तरीके से काम करेंगे, तो आय बढ़ सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा की संभावना बन सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज सुकून मिलेगा। प्रिय के साथ कुछ प्यार भरे लम्हे बिताने का मौका मिलेगा।


मीन : आज का दिन बढ़िया रहेगा, लेकिन काम को लेकर व्यस्तता रहेगी। नहीं तो काम में दिक्कतें आ सकती हैं। भाग्य के भरोसे बैठकर कामों को ना टालें, अपनी ओर से मेहनत करें। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और इनकम बढ़ेगी। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा समय रहने वाला है। हालांकि प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके प्रिय को सेहत से जुड़े मुद्दे परेशान कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top