Breaking News : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली पेरोल

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, रोहतक



डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। 24 अक्तूबर को उसे एक दिन की पेरोल मिली, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई। डेरा प्रमुख को पेरोल हरियाणा सरकार ने 24 अक्टूबर को दिलवाई थी। डेरा प्रमुख दोषी ठहराए जाने के बाद से सुनारिया जेल में कैद है। 


बीमार मां से मिलने आए


राम रहीम को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पेरोल मिली थी। उसकी मां गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से गुरुग्राम अस्पताल तक भारी सुरक्षा के बीच लाया गया।


पुलिस की तीन टुकड़ी मुस्तैद


राम रहीम 24 अक्टूबर की शाम अपनी बीमार मां के साथ रहा। राम रहीम की सुरक्षा एवं निगरानी में हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ी तैनात रहीं। एक टुकड़ी में 80 से 100 जवान थे। डेरा प्रमुख को जेल से पुलिस की एक गाड़ी में लाया गया, जिसमें पर्दे लगे थे। गुरुग्राम में पुलिस ने अस्पताल के बेसमेंट में गाड़ी पार्क की और जिस फ्लोर में उसकी मां का इलाज चल रहा था, उसे खाली करा दिया। उसके बाद राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मुलाकात की।


जेल अधीक्षक से मिला था निवेदन


रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि जेल अधीक्षक से राम रहीम के गुरुग्राम दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था का निवेदन मिला था। हमने 24 अक्टूबर की सुबह से लेकर शाम ढलने तक सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। सब कुछ शांति से निपट गया। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top