प्रारब्ध फीचर डेस्क, लखनऊ
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का आज जन्म दिन है। ऐश्वर्या ने अपनी सुंदरता और एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अलग मुकाम बनाने में कामयाब हुईं हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक से शादी करने के बाद वह ऐश्वर्या बच्चन परिवार का हिस्सा हो गईं। आए जानें ऐश्वर्या राय के 47वें बर्थडे पर उनकी जिंदगी के यादगार लम्हों को। उन पलों को याद करते हैं जब उनकी अभिषेक बच्चन से पहली मुलाकात हुई थी।
अभिषेक और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार वर्ष 2000 में हुई थी जब वह फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' की शूटिंग कर रहे थे। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। इस दौरान ऐश्वर्या और सलमान की लव स्टोरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद यह रिश्ता टूट गया।
सलमान से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबरॉय के साथ उनका नाम जुड़ने लगा। कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या का विवेक से भी ब्रेकअप हो गया। उसके बाद ऐश्वर्या की जिंदगी में अभिषेक बच्चन आए। ऐश्वर्या से पहले अभिषेक की सगाई करिश्मा कपूर से हो गई थी लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया।
वर्ष 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया था कि जब अभिषेक बच्चन ने उन्हें प्रपोज किया था वो बहुत खूबसूरत बात थी। यह सब बहुत जल्दबाजी में हुआ। हम उस वक्त टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में गुरू का प्रमोशन कर रहे थे। उसी समय अभिषेक ने ऐश्वर्या को नकली अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुद इसका खुलासा किया था।
उसी साल ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। महानायक अमिताभ ने अपने बेटे की शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। शादी में पानी की तरह पैसा बहाया था। ऐश और अभिषेक की शाही शादी में 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यह शादी अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में भी की हैं।
Wah
ReplyDelete