Bihar Election Update : बिहार चुनावों में एनडीए को बहुमत, मिलीं 123 सीटें, महागठबंधन को 112

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, पटना



बिहार में तीसरी बार नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार विधानसभा चुनाव के 238 सीटों के नतीजे मंगलवार देर रात तक जारी कर दिए गए। इसमें से एनडीए को 123, महागठबंधन को 112 और एआइएमआइएम, बसपा और अन्य दलों को आठ सीटें मिली हैं। एनडीए अभी भी चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। महागठबंधन प्रत्याशी एक सीट पर आगे चल रहे हैं। उधर, शानदार जीत के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।


सुबह मतगणना शुरू होने के बाद दोपहर तक ऊहापोह की स्थिति रही। कभी महागठबंधन तो कभी एनडीए आगे-पीछे होते रहे। इस वजह से दोनों दलों का नेतृत्व कुछ भी बोलने से कतराता रहा। इस बार के चुनाव में कई दिग्‍गज चुनाव हार गए हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने उदय नारायण चौधरी को हराया। वहीं, नीतीश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं।



चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों की अहम जानकारी साझा की है। आयोग के मुताबिक चार विभानसभा सीटों पर जीत-हार का अंतर महज 200 वोट का रहा है। 24 विस सीटों पर जीत-हार का अंतर 1000 वोट का है। 32 सीट पर 2000 वोटों का अंतर रहा है। 48 सीटों पर जीत-हार का फासला सिर्फ 3000 वाेट का है। उप निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने बताया कि अबतक आधे से अधिक सीटों पर मतगणना कार्य पूर्णता की ओर है। कुल 4 करोड़ मतों में से 2.7 करोड़ वोटों की गिनती कर ली गई है। रात तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top