UP : अब गोंडा में पुजारी को मारी गोली

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, गोंडा


उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अब मंदिर के पुजारी पर शनिवार रात जानलेवा हमला हो गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल पुजारी को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
पुजारी की हालत हालत गंभीर बताई जा रही है।

आपसी विवाद में गोली मारने की बात सामने आई है। इससे पहले राजस्थान में मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला भी सूर्खियों में बना हुआ है।

राजस्थान की विपक्षी पार्टी भाजपा इसे मुद्​दा बना रही है। अब प्रदेश में पुरानी पर हमले से सत्ताधारी पार्टी काे घेरने का मौका विपक्ष को मिल गया है।


यह है पूरा प्रकरण


जिले के इटियाथोक के तिर्रेमनोरमा का है। मंदिर के पुजारी सम्राट दास का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार रात करीब दो बजे पहुंचे चार बदमाशों ने पुजारी को गोली मारकर घायल कर दिया।


सूचना पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।


 एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गोली मारने के आरोपियों का मंदिर के पुजारी से पहले से विवाद चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top