Up Election : गुंडों की संपत्ति पर सरकार का चल रहा बुलडोजर : योगी

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, उन्नाव

बांगरमऊ में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास का वादा दोहराते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में नौकरियों की बोली लगती थी। हमारी सरकार में पारदर्शी ढंग से नियुक्तियां हुईं। किसी को अंगुली उठाने का मौका ही नहीं मिला पाया। अभी तक गुंडे कमजोर व लाचार की भूमि पर कब्जा कर लेते थे। हमारी सरकार में गुंडों के हौसले पस्त हैं। उनकी संपत्ति पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है। लगभग सवा घंटा विलंब से बांगरमऊ पहुंचे मुख्यमंत्री ने संबोधन में विलंब से आने की वजह राज्यसभा नामांकन में शामिल होना बताया।


सीएम योगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि पहले सौ रुपया भेजने पर गरीब को दस रुपया मिलता था। अब गरीब को सौ रुपया मिलता है। बीच में पैसा डकारने वाला कोई दलाल नहीं रह गया। देश के संसाधनों पर गरीब का अधिकार है। शौचालय, बिजली कनेक्शन, गरीब कन्या विवाह व अन्य योजनाएं किसी का धर्म देखकर लागू नहीं की गई हैं। सभी वर्ग के लोगों को समान रूप से लाभ मिल रहा है।


सुशासन की ही देन है कि कोई दंगा नहीं होने दिया गया। जहां दंगे का प्रयास हुआ वहां नुकसान की भरपाई दंगा करने वालों से ही की गई। उन्होंने गो माता की रक्षा का संकल्प दोहराया। सीएम ने कहा 500 वर्षों की टीस खत्म कर राम मंदिर निर्माण के रास्ते खुलवाए गए। रामराज्य की संकल्पना को यथार्थ करने का कार्य मोदी सरकार कर रही है।


उन्होंने जनता से अपील कि आप श्रीकांत को जिताएं, विकास की मैं गारंटी देता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवार व पैसे पर टिकट नहीं दिया जाता। भाजपा अन्य दलों से अलग है, जिसमें श्रीकांत जैसे सामान्य कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाया जाता है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता भाजपा में ही सीएम, पीएम और विधायक बन सकता है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा लूट रहे थे। हत्याएं हो रही थीं, लेकिन वर्ष 2017 में योगी आए अब अपराधियों की संपति पर बुलडोजर चलवाने का काम किया जा रहा है। बिना सोर्स-सिफारिश के नयी नियुक्तियां पारदर्शी ढंग से की जा रहीं हैं। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद साक्षी ने भी भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top