Khas Khabar : देश का सबसे लंबे शख्स बनेगा दिव्यांग

0

  • प्रतापगढ़ में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे सबसे लंबे धर्मेंद्र

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, प्रतापगढ़


देश के सबसे लंबे शख्स कोहरा कोहड़ौर निवासी धर्मेद्र सिंह शुक्रवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे थे। जब वह मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचे तो उनके देखने के लिए भीड़ जुट गई। वहां मौजूद अधिकारियाें एवं कर्मचारियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गए।


देश के सबसे लंबे से व्यक्ति के रूप में ख्याति पा चुके धर्मेंद्र यहां दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे थे। उन्हें कौतूहल भरी निगाहों से लोग देखने लगे। उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।


धर्मेंद्र सिंह की लंबाई आठ फुट एक इंच है। वह ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर लोगों के साथ फोटो खिंचवाते हैं।उससे जो पैसा मिलता है, उससे अपना गुजारा करते हैं। लॉकडाउन के बाद से वह घर पर ही हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top