Khas Khabar : 65 साल के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे रचाएंगे व्याह

0

  • पेशे से कलाकार 56 साल की कैरोलिन के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे

प्रारब्ध न्यूज डेस्क


पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे अगले हफ्ते विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। 65 वर्षीय हरीश साल्वे देश के जाने-माने वकील और ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल हैं। पिछले महीने अपने 38 साल के वैवाहिक जीवन को तिलांजलि दे दी है। अपनी पत्नी मीनाक्षी साल्वे से तलाक लेकर कानूनी तौर पर अलग हो गए। हरीश साल्वे और मीनाक्षी की दो बेटियां हैं। अब हरीश साल्वे अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ 28 अक्तूबर को लंदन के एक चर्च में विवाह करने जा रहे हैं। दोनों का ये दूसरा विवाह है।


साल्वे धर्म बदलकर बने ईसाई  


साल्वे भी धर्म बदलकर ईसाई बन चुके हैं। अपनी होने वाली पत्नी कैरोलिन के साथ पिछले दो सालों से नियमित रूप से उत्तरी लंदन के चर्च में जा रहे हैं। हरीश साल्वे और कैरोलिन दोनों का दूसरा विवाह है और दोनों की संतानें भी हैं। पेशे से कलाकार कैरोलिन 56 साल की हैं और एक लड़की की मां हैं। हरीश साल्वे की कैरोलिन से मुलाकात एक आर्ट एग्जीबिशन में हुई थी। दोनों के बीच की यह मुलाकात धीरे-धीरे गहरी होती चली गई।


मिला भावनात्मक सहारा


बकौल साल्वे तलाक के बाद लंदन में बच्चों से दूर रहते हुए कैरोलिन ने उन्हें भावनात्मक रूप से काफी संभाला। दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग जमी और बात आगे की जिन्दगी एक साथ गुजारने तक आ पहुंची।


सीजेआइ व साल्वे एक स्कूल में ही पढ़े


चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे और साल्वे दोनों की पढ़ाई एक ही स्कूल में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पढ़ाई करते थे। वर्ष 1976 में साल्वे दिल्ली आए गए और बोबडे मुंबई हाईकोर्ट। बाद में बोबडे हाईकोर्ट के जज बन गए। साल्वे सीनियर एडवोकेट और फिर सॉलिसिटर जनरल बन गए।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top