Hathras Update : प्रियंका गांधी बोलीं- बेटी का दर्द, खुद की बेटी वाला ही समझे

0

  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बोले- परिवार के साथ हुआ अन्याय
  • बंद कमरे में 52 मिनट तक ली पूरे घटना की जानकारी ली

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, हाथरस


जिले के बूलगढ़ी गांव में पीड़ित परिवार के घर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे। बदं कमरे में 55 मिनट तक मृतका के परिवार से कमरे में पूरे घटनाक्रम की जानकरी ली। बातचीत के बाद घर से बाहर आए राहुल और प्रियंका ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बेटी अौर उसके परिवार के साथ अन्याय हुआ है। पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।


प्रियंका ने पीड़ित की भाभी-मां को गले लगाया


शनिवार शाम 7:30 बजे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी बूलगढ़ी गांव पहुंचे। उनके आते ही पीड़ित के भाई ने राहुल गांधी के पैर छुए। वहीं, प्रियंका गांधी ने पीड़ित की भाभी और मां को गले लगा लिया। इस दौरान वह फफक पड़ीं और प्रियंका की आंखें भी भर आईं। 


उसके बाद दोनों पीड़ित परिवार के साथ कमरे में गए। वहां लगभग 55 मिनट तक बातचीत चली। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने जब कमरे में घुसने की कोशिश की तो बाहर निकाल दिया गया। राहुल और प्रियंका ने परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी की। 


कमरे से बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कहा कि हाथरस के एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की आवाजा है। पीड़ित परिवार के साथ अन्याय हुआ है। 


शासन-प्रशासन कागजों पर हस्ताक्षर करा पीड़ित परिवार को दबाने के कितने भी प्रयास कर ले, लेकिन सच नहीं दबेगा। न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। 


प्रियंका ने कहा कि बेटी का दर्द वही समझता है जिसकी खुद की बेटी होती है। मेरी भी 18 वर्ष की बेटी है।


जहां भी ऐसा होगा पीड़ित परिवार से मिलेंगे

राजस्थान में बढ़ी दुष्कर्म की घटनाओं संबंधी सवाल पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में जहां भी ऐसी घटनाएं होंगीं वह पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top