Hathras Update : प्रियंका-राहुल गांव पहुंचे, प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया

0

प्रारब्ध न्यूज टीम

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से देश में उबाल है। इस प्रकरण में विपक्ष प्रदेश सरकार को घेरने में जुट गया है। शनिवार देर रात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने गांव पहुंचे। गांव पहुंचते ही प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया।


प्रियंका ने गले लगाकर पीड़िता की मां को सांत्वना दी। दोनों ने पीड़िता के परिवार के साथ बंद कमरे में बातचीत की। लगभग एक घंटे तक प्रियंका और राहुल घर पर रहे। प्रियंका ने कहा कि घर वालों में असुरक्षा की भावना है। वह सुरक्षा चाहते हैं और डीएम के ऊपर कार्रवाई भी चाहते हैं।


प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाया


प्रियंका गांधी पीड़िता की मां को गले लगाया। प्रियंका ने गले लगाकर पीड़िता की मां को सांत्वना दी। राहुल और प्रियंका बंद कमरे में परिवार से पूरा घटनाक्रम जाना। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया गया। राहुल और प्रियंका बंद कमरे में परिवार से लंबी बातचीत की।


राहुल और प्रियंका गांधी पीड़िता के गांव पहुंचे


राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस पहुंच चुके हैं। दोनों पीड़ित परिवार से मिलने उसके गांव पहुंचे हैं। यहां भारी संख्या में लोग जमा हैं। राहुल और प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।


मथुरा के एक रेस्तरां में थोड़ी देर रुके राहुल-प्रियंका और केसी वेणुगोपाल

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल, मथुरा के एक रेस्तरां में थोड़ी देर रुके। कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए वे हाथरस जा रहे हैं।

अखिल भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन का विरोध प्रदर्शन

भुवनेश्वर : अखिल भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन के सदस्यों ने हाथरस की घटना के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।


बलात्कारी को सजा देने की मांग करना पाप है

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ताबड़तोड़ कई सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'क्या बलात्कारी को सजा देने की मांग करना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है? क्या पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हो उनके आंसू पोंछना पाप है? अगर अपराध व पाप है, तो राहुल जी,प्रियंका जी, कांग्रेस के सांसद, नेतागण व कार्यकर्ता ये अपराध बार बार करेंगे!'


राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना

राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस की ओर रवाना हो गए हैं। यूपी सरकार ने राहुल-प्रियंका समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की अनुमति दी है। 

 

बिना अनुमति अंतिम संस्कार के सवाल पर क्या बोले डीजीपी एचसी अवस्थी

हाथरस केस की पीड़िता का अंतिम संस्कार करने से पहले उसके परिवार वालों से अनुमति नहीं ली गई थी के सवाल पर डीजीपी एचसी अवस्थी ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। स्थानीय प्रशासन पर निर्णय लिया गया।


डीएनडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

राहुल और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की इजाजत मिल गई है। मगर उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। सभी कार्यकर्ता  DND पर मौजूद हैं। यूपी सरकार ने राहुल और प्रियंका समेत पांच ही लोगों को हाथरस जाने की मंजूरी दी गई है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है। कार्यकर्ताओं को डीएनडी से हटाया जा रहा है। 


राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली नोएडा फ्लाइवे पहुंचे

राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली नोएडा फ्लाइवे पहुंचे हैं। दोनों नेता पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं। 

 

'ये अधर्मी योगी का रावणराज है, इस्तीफा दो योगी'

मृत्यु के बाद आत्मा की शांति के लिए अस्थि विसर्जन करना जरूरी होता है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की बेटी को इससे भी वंचित रखा। ये अधर्मी योगी का रावणराज है, इस्तीफा दो योगी।

 

डीएनडी फ्लाइओवर के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया

दिल्ली : डीएनडी फ्लाइओवर के पास कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी यहीं मौजूद हैं। वे पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं।

 

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी- अवनीश अवस्थी

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर पीड़ित परिवार से मिले। एसआइटी ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। परिवार को आश्वासन दिया गया है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था सही रूप से बनी रहेगी। अवस्थी ने आगे कहा कि कल एसआइटी की पहली रिपोर्ट मिली। दो घंटे के अंदर कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि एसआइटी हर मुद्दे पर संज्ञान लेगी।


ओडिशा विधानसभा में उठा हाथरस की घटना का मुद्दा

ओडिशा विधानसभा में शनिवार को कांग्रेस के सदस्यों हाथरस की घटना को उठाया। सदन में इसपर हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद सदन की कार्रवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। इस मुद्दे को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता नरसिंह मिश्रा ने सदन में उठाया।


कायर है भाजपा सरकार -रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीर सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कायर है भाजपा सरकार। योगी आदित्यनाथ डरकर छिप गए हैं।


राहुल-प्रियंका समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की इजाजत मिली

राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को ही हाथरस जाने की इजाजत मिली है। यूपी सरकार ने इसकी मंजूरी दी है। बता दें कि राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसद भी मौजूद हैं। मगर उन्हें हाथरस जाने की इजाजात नहीं दी गई है। राहुल और प्रियंका समेत पांच ही लोग हाथरस जा सकते हैं। 


आंसू पोंछना और दुख-दर्द बांटना राजनीतिक पर्यटन है तो मैं तो चाहूंगा कि वो पर्यटन आप भी करें

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, अगर एक गरीब के आंसू पोंछना और दुख-दर्द बांटना राजनीतिक पर्यटन है तो मैं तो चाहूंगा कि वो पर्यटन आप भी करें। राजस्थान में क्या कार्रवाई हुई है, आप खुद जाकर देख लें।

 

हमारी पूरी कोशिश है कि ये समझ जाएं और अपने गंतव्य को लौट जाएं- नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह

दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे के टोल प्लाजा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में हाथरस की ओर कूच कर रहे अन्य नेताओं के आगमन के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई गई। वहीं, इस मामले में नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। गैर कानूनी जनसभा को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है। हम लोग लगातार शांति की अपील कर रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि ये समझ जाएं और अपने गंतव्य को लौट जाएं।


डीएनडी पर धारा-144 लागू

राहुल और प्रियंका पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं। वह डीएनडी पहुंच गए। इस बीच डीएनडी पर धारा-144 लगा दी गई है। वहां भारी संख्या पुलिस बल की तैनाती गई है। सांसदों के साथ राहुल और प्रियंका हाथरस जा रहे हैं। 


राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसद भी

राहुल और प्रियंका के साथ 35 सांसद भी हैं, जो दिल्ली से हाथरस के लिए निकल गए हैं। वहीं प्रियंका गांधी स्वयं कार चलाकर हाथरस जा रही हैं। बता दें कि, इससे पहले उन्हें हाथरस जाने से रोक दिया गया था।



इस बार भी रोक दिया गया तो वे लोग फिर से परिवार से मिलने की कोशिश करेंगे

वहीं, हाथरस रवाना होने के दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि उन्हें इस बार भी रोक दिया गया तो वे लोग फिर से परिवार से मिलने की कोशिश करेंगे। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को पिछली बार यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया गया था। 


राहुल के पीड़िता के गांव जाने को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसद आज दोपहर उत्तर प्रदेश के हाथरस जाएंगे और 19 वर्षीय युवती के परिवार से मिलेंगे जिसके साथ दुष्कर्म और क्रूरता से हत्या कर दी गई।' 


दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस जाने से रोक नहीं सकती

हाथरस रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीटर पर लिखा है, 'इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ यूपी सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।'

 

कांग्रेस का पांच अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन

वहीं, कांग्रेस पार्टी पांच अक्तूबर को हाथरस सामूहिक दुष्कर्म की घटना के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी। पार्टी का यह एलान ऐसे समय पर आया है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों ने पीड़िता के गांव जाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि परिवार ने दावा किया है कि पीड़िता की मृत्यु के बाद पुलिस ने परिवार को शव घर लाने की अनुमति नहीं दी और उसका जबरदस्ती अंतिम संस्कार कर दिया।


गुलाम नबी आजाद पूछा, क्या यूपी में कोई व्यवस्था है? 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने हाथरस की घटना पर पूछा कि क्या यूपी में कोई व्यवस्था है? जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले, भीड़ हिंसा, विपक्षी नेताओं की हत्या और उनके खिलाफ मामले दायर करने के मामले थे। यूपी में यह नया नहीं बल्कि रूटीन है। 


भाजपा का राहुल और प्रियंका पर हमला

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'यह इन दोंनों भाई बहनों का राजनीतिक पाखंड है।'  प्रसाद ने कहा कि जब कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में ऐसा ही जघन्य अपराध घटित हुई थी, तब भाई-बहन (राहुल-प्रियंका) चुप क्यों थे? उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बारे में खबरों में आए उस बयान को तवज्जो नहीं दी कि वे (गहलोत) भाजपा नेताओं को अपने राज्य में आने से नहीं रोकते। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top