किसानों के लिए सड़क पर कांग्रेस, समस्या हल होने तक आंदोलन

0

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा चौराहा पर दिया धरना

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


किसानों की समस्या काे लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। उनकी समस्या का हल होने पर अनवरत आंदोलन चलाएगी। सरकार ने सुनवाई नहीं कि तो सड़कों पर चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन भी चलाने से गुरेज नहीं किया जाएगा। यह बातें गुरुवार को बड़ा चौराहा पर शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने धरना प्रदर्शन के दौरान कहीं।



तिलक हाल से सुबह 11:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जुलूस की शक्ल में बड़ा चौराहा पहुंचे। यहाँ बाबू लाल रोहतगी प्रतिमा पर बैनर और हांथो में तख्तिया लेकर बैठ गए। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओ ने किसानों के लिए लाए गए बिल को विरोधी बताकर वापस लेने की मांग की। छावनी से कांग्रेस विधायक सोहिल अख्तर अंसारी ने कहा कि बिल किसान विरोधी नहीं होता तो पंजाब में वृहद स्तर पर विरोध प्रदर्शन नहीं होता। 


भाजपा शासित राज्यों में विरोध प्रदर्शन दबा दिए गए। बिल को सही बताने का प्रपंच रहा गया। देश का किसान इस झूठ को समझ चुके है। आने वाले समय मे किसान इसका उत्तर भी देगा। प्रदर्शन करने वालों में शंकर दत्त मिश्रा, केके तिवारी, कृपेश त्रिपाठी, इकबाल अहमद, निजामुद्दीन खां, कमल जायसवाल, ग्रीन बाबू सोनकर, सुबोध बाजपेयी, आयुष अग्रवाल उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top