भूख हड़ताल : ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण का मुखर विरोध

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर

महात्मा गांधी के जन्म दिवस दो अक्टूबर को ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन एवं इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन तथा भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने संयुक्त रूप से ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण के विरोध में आवाज बुलंद की। एक दिन की भूख हड़ताल रखकर मुखर प्रदर्शन भी किया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएन तिवारी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में विनोद कुमार तिवारी, साधु सिंह, छबिलाल यादव, मुकेश सिंह ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण का पुरजोर विरोध किया। आने वाली 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया गया। इस दौरान रवींद्र यादव, विनोद यादव, मनीष कुमार द्विवेदी, धीरज श्रीवास्तव एवं अभिषेक पाल आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top