27 अक्टूबर, मंगलवार
विक्रम संवत 2077 (गुजरात - 2076) , शक संवत 1942सूर्योदय : 06:40 बजे, सूर्यास्त : 18:04 बजे
अयन - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, मास - अश्विन
शुक्ल, तिथि : एकादशी सुबह 10:46 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद पूर्ण रात्रि तक
योग - ध्रुव 28 अक्टूबर रात्रि 01:08 तक तत्पश्चात व्याघात
राहुकाल - शाम 03:14 से शाम 04:40
दिशाशूल - उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण - पाशांकुशा एकादशी
विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। राम रामेति रामेति। रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं। राम नाम वरानने ।। एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है।
एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं, जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।
पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर 2020 सोमवार को सुबह 09:01 बजे से 27 अक्टूबर, मंगलवार को सुबह 10:46 बजे तक एकादशी है। 27 अक्टूबर, मंगलवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें। पापांकुशा एकादशी उपवास करने से कभी यम-यातना नहीं प्राप्त होती। यह पापों को हरनेवाला, स्वर्ग, मोक्ष, आरोग्य, सुंदर स्त्री, धन एवं मित्र देनेवाला व्रत है। इसका उपवास और रात्रि में जागरण माता, पिता व स्त्री के पक्ष की दस-दस पीढ़ियों का उद्धार कर देता है।
विशेष
अगर पति बात बात पर पत्नी से झगड़ा करते हैं। घर परिवार पर धयान नहीं देते हैं तो आप दो इलायची लीजिए और एक अपने तकिए के नीचे और एक अपने पति के तकिए के नीचे रख दें। सुबह उठकर दोनों इलाइची को कूट के चाय में ड़ालकर अपने पति को दीजिए। ऐसा कम से कम 21 दिन करके देखें असर होगा। आपके पति घर परिवार पर धयान देना शुरू कर देंगे।
पंचक
25 अक्टूबर दोपहर 3.24 बजे से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक
21 नवंबर रात्रि 10.24 बजे से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक
19 दिसंबर प्रातः 7.16 बजे से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक
एकादशी
पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार
रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार
देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार
उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार
मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार
प्रदोष
बुधवार, 28 अक्टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)
शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)
अमावस्या
रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या
सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या
पूर्णिमा
शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत
सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत
बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
आज का राशिफल
मेष : आय में बढ़ोतरी के प्रयास सफल होंगे और कहीं से पैसा आएगा। पैसे को सही से निवेश करने पर ध्यान जरूर दें क्योंकि खर्चे आज ज्यादा होंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे और मेहनत भी करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ का दिन है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर पजेसिव रहेंगे। परिवार वालों से विवाह को लेकर बात कर सकते हैं।
वृष : आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में आत्मविश्वास रहेगा। कुछ खर्चे अचानक आएंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति पर जोर डाल सकते हैं। काम को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत सफल रहेगी व भाग्य प्रबल होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आकर्षण बढ़ेगा और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा। ।
मिथुन : आज किसी लंबी यात्रा का प्लान करेंगे लेकिन जरूरी कागजात साथ रखें। हो सकता है आप टिकट घर ही भूल जाएं। गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा। आपकी समझदारी साफ दिखाई देगी। व्यापार के सिलसिले में आप आज सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत होगी।
कर्क : सेहत में चल रही गिरावट आज दूर होगी। घर परिवार की स्थितियां आपको सपोर्ट करेंगी। व्यापार को लेकर नया कदम उठा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको अपने ट्रांसफर की बात करनी हो तो आज का दिन उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग एक दूसरे के व्यवहार से संतुष्ट नहीं रहेंगे और तनाव बढ़ सकता है। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन को लेकर आशान्वित रहेंगे।
सिंह : आज का दिन व्यापार के लिए अच्छा है लेकिन आंख मूंद कर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उन्नति का है। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके कठिन से कठिन असाइनमेंट को कम समय में पूरा करके दिखाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती मधुरता से खुश होंगे।
कन्या : मन में प्रसन्नता की रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग निराश हो सकते हैं, क्योंकि कोई ऐसी बात अपने प्रिय से कहेंगे, जिसके लिए वह तुरंत मना कर देंगे, जो आपको बुरा लग सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय कर रहे व्यक्तियों को आज लाभ होगा। आय अच्छी होगी और खर्चों में कमी आएगी।
तुला : आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़ा गंभीर रहेंगे और अपने प्रिय का रूखा व्यवहार पसंद नहीं आएगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से तनावपूर्ण हो सकता है। काम के सिलसिले में असमंजस में रहेंगे। नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा।
वृश्चिक : आज अपनी पारिवारिक और घरेलू गतिविधियों पर ध्यान देंगे। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी। उनके लिए गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। दोस्तों से संबंधों में सुधार होगा। हल्के खर्चे भी होंगे लेकिन आय बढ़िया होने से कोई बोझ नहीं होगा। सेहत में सुधार होगा। घर में शुभ काम हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे।
धनु : अपनी संतान, दांपत्य जीवन और भाग्य की वृद्धि का आनंद लेंगे। कामों में सफलता मिलने से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य की प्रबलता और आपकी कार्यकुशलता में उन्नति होने से आपकी परफॉर्मेंस में सुधार दिखाई देगा और नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार कर रहे लोगाें का दिन अच्छा रहेगा। कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कोई नई डील हो सकती है। गवर्नमेंट से भी लाभ के योग हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले लाभ देंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग किसी बात को लेकर कशमकश में रहेंगे।
मकर : खुद पर भरोसा बढ़ेगा। मन में कुछ बातों को लेकर दूरदर्शिता दिखाएंगे। धार्मिक कामों में पैसा खर्च होगा। पूजा पाठ मानसिक शांति प्रदान करेंगे। परिवारीजन साथ खड़े होंगे और आपकी मदद करेंगे। भाई बहनों से संबंधों पर असर पड़ सकता है, जिसकी वजह से घर में थोड़ा तनाव बढ़ेगा। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग प्यार में इमोशनल और रोमांचित रहेंगे।
कुंभ : अपनी सेहत पर ध्यान दें। मानसिक चिंता कम होगी लेकिन जुकाम या छाती में जकड़न से परेशान होंगे। काम को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी। आय में बढ़ोतरी होगी। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। आप पदोन्नति के लिए बात कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ नए काम की शुरुआत करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग शादी की बात कर सकते हैं।
मीन : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की आपको याद आएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में कुछ लड़खड़ा सकते हैं क्योंकि आपका विश्वास आपके प्रिय पर कमजोर होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्य क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं और किसी से झगड़ा न करें।
आज जन्मदिन उन्हें शुभकामनाएं
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक नौ है। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। ग्रहों में मंगल को सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है, लेकिन बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
कैसा रहेगा यह वर्ष
आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
if you have any doubt,pl let me know