आज का हिन्दू पंचांग

0

दिनांक 25 अक्टूबर, दिन - रविवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


सूर्योदय - 06: 23 बजे, सूर्यास्त - 17: 37 बजे


अयन - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, मास - अश्विन, पक्ष - शुक्ल


तिथि - नवमी सुबह 11: 14 बजे तक तत्पश्चात दशमी


नक्षत्र - धनिष्ठा 26 अक्टूबर प्रातः 0 7: 54 बजे तक तत्पश्चात शतभिषा


योग - गण्ड 26 अक्टूबर रात्रि 0 4: 45 बजे तक तत्पश्चात वृद्धि


राहुकाल - शाम 04: 30 से शाम 06:0 0 तक


दिशाशूल - पश्चिम दिशा में


व्रत पर्व विवरण


शारदीय नवरात्र समाप्त, विजयादशमी (पूरा दिन शुभ मुहूर्त), विजय मुहूर्त (दोपहर 02:18 बजे से 03:04 बजे तक), (संकल्प, शुभारंभ, नूतन कार्य, सीमोल्लंधन लिए), दशहरा, गुरु-पूजन, अस्त्र-शस्त्र-शमी वृक्ष-आयुध-वाहन पूजन


विशेष


नवमी को लौकी खाना मना है। रविवार के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए। रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए। स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

पंचक


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक



एकादशी

पापांकुशा एकादशी- 27 अक्टूबर दिन मंगलवार


रमा एकादशी- 11 नवंबर दिन बुधवार


देवुत्थान एकादशी- 25 नवंबर दिन बुधवार


उत्पन्ना एकादशी- 11 दिसंबर दिन शुक्रवार


मोक्षदा एकादशी- 25 दिसंबर दिन शुक्रवार


प्रदोष


बुधवार, 28 अक्‍टूबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शुक्रवार, 13 नवंबर - प्रदोष व्रत (कृष्ण)


शुक्रवार, 27 नवंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 12 दिसंबर - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


रविवार, 27 दिसंबर - प्रदोष व्रत (शुक्ल)


अमावस्या


रविवार, 15 नवंबर कार्तिक अमावस्या

सोमवार, 14 दिसंबर मार्गशीर्ष अमावस्या

पूर्णिमा


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत

सोमवार, 30 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा व्रत

बुधवार, 30 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत।


मेष : काम में जो रुकावट सी आ रही थी, वह दूर होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन नया प्लान करने में बीतेगा। जीवन साथी आपसे भविष्य को लेकर कोई बात करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय की क्रिएटिविटी से खुश होंगे। पैसों का आगमन होगा, हल्के खर्चे भी रहेंगे।


वृष : आज का दिन अच्छा रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में छाई मायूसी दूर होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव के बीच गुजरेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रोमांटिक दिन को अच्छे से बिताएंगे। उनके लिए बढ़िया सा गिफ्ट भी लाएंगे। वाद विवाद में सफलता मिलेगी।



मिथुन : आज धन इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। पहले से इन्वेस्टमेंट धन से लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिन मध्यम रहेगा। जीवनसाथी का मन धार्मिक कामों में लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे। किसी काम में बाधा आ सकती है, शाम तक इंतजार करें।


कर्क : जीवनसाथी की कोई बात आपको अच्छी नहीं लगेगी। आपकी नाराजगी ससुराल पक्ष पर भी हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग सावधान रहें, रिश्ते में अलगाव की नौबत आ सकती है। दोस्तों के साथ समय गुजरेगा। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफलता मिलेगी और हौसला मजबूत होगा।


सिंह : मानसिक रूप से तनाव की स्थिति दोपहर बाद दूर होगी। कोई बड़ा निर्णय ले लेंगे, जो भविष्य में बड़ा काम आएगा। पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे। आपका प्रिय अच्छी बातें करेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।


कन्या : दिल में खुशी होगी और मन में प्यार की भावना के साथ जीवन आगे बढ़ेगा। काम को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। एक दूसरे के प्रति आकर्षण और रिश्ते में गंभीरता होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी नीरसता से बाहर निकलेंगे। आपका प्रिय अपने दिल की बात आपसे कहेगा।


तुला : आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में अधिकता रहेगी। धन का इस्तेमाल सोच समझ कर करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए नई चुनौतियां सामने आएंगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनाव के बीच गुजरेगा। एक दूसरे को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं।


वृश्चिक : आज का दिन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा। शाम होते-होते परिवार को समय देंगे। सेहत को लेकर ध्यान देना जरूरी । प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में बढ़ती रूमानियत से खुश नजर आएंगे, शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा बीतेगा। सभी मिलकर खुशियां मनाएंगे।


धनु : आज का दिन अच्छा है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों को घर आने का न्योता दे सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी के सौदे में हाथ डाल सकते हैं। काम को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी। आय में बढ़ोतरी खुशी देगी। रोज की भागदौड़ से दूर खुद को समय देंगे। अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।


मकर : निराशा का माहौल समाप्त होगा और आप खिलखिलाएंगे। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। काम को लेकर भी सजग रहेंगे। भाग्य के सहारे अच्छे काम बनेंगे। परिवार को घुमाने की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवन साथी को साथ लेकर आज की शाम कहीं बाहर बिताने की योजना बन सकती है।


कुंभ : सेहत में सुधार देखेगा। कहीं से पैसा आ सकता है। घर परिवार में खुशी रहेगी। काम के सिलसिले में थोड़ा सा ध्यान देना होगा क्योंकि कुछ समस्याएं आपकी परीक्षा लेंगी। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे। अपने प्रिय के साथ फ्यूचर प्लानिंग करेंगे।


मीन : काम में तत्परता दिखाएंगे। मन में किसी बात को लेकर जोश होगा। खुद को सिद्ध करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक होगा, प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के रूठे बर्ताव से निराश हो सकते हैं। दोस्तों का सानिध्य मिलेगा। परिवार के लोग किसी चीज की डिमांड कर सकते हैं। 


आज जिनका जन्मदिन


25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है, जिससे जल की तरह स्वयं राह बना लेते हैं। आप तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटने से ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय अच्छा है। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top