आज का पंचांग : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

0

16 अक्टूबर, शुक्रवार


सूर्योदय - 06:35 बजे, सूर्यास्त - 18:12 बजे


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


अयन - दक्षिणायन, ऋतु : शरद, मास : अधिक अश्विन


कृष्ण पक्ष, अमावस्या 17 अक्टूबर रात्रि 01:00 बजे तक तत्पश्चात प्रतिपदा


नक्षत्र - हस्त दोपहर 02:58 बजे तक तत्पश्चात चित्रा


योग - वैधृति 17 अक्टूबर रात्रि 01:47 बजे तक तत्पश्चात विष्कम्भ


राहुकाल - सुबह 10:58 से दोपहर 12:24 तक


दिशाशूल - पश्चिम दिशा में


व्रत पर्व विवरण - दर्श अमावस्या, अधिक मास समाप्त


पंचक


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक



एकादशी



पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


प्रदोष


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)



पूर्णिमा


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


आज का राशिफल


मेष : धन निवेश करने के लिए अच्छा समय है। शॉर्ट टर्म निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। काम को लेकर नए अवसर आएंगे, जिन्हें समय रहते पकड़ने पर लाभ होगा। निजी जीवन को लेकर आप भावुक होंगे और अपने जीवन में प्यार को लेकर एक खास आकर्षण महसूस करेंगे। धन के मामले में आज का दिन आगे बढ़ाएगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता होगी।


वृष : मन की इच्छा पूरी होने से आप खुश रहेंगे। आर्थिक लाभ के भी प्रबल योग हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में कुछ अजीब सी स्थिति महसूस करेंगे। ऐसा लगेगा कि आपके प्रिय आप से कुछ छुपा रहे हैं, जबकि स्थिति बिल्कुल विपरीत होगी। काम को लेकर स्थिति अच्छी होगी। अपने काम में और दिनों के मुकाबले ज्यादा अच्छा करेंगे। कोई नई चीज घरवालों के लिए खरीद सकते हैं।


मिथुन : मां की सेहत में गिरावट आने से उन्हें आपकी जरूरत पड़ेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की सफलता को देखकर अच्छा महसूस करेंगे। आपका प्रिय अपनी बुद्धिमानी से आपका दिल जीत लेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी कोई बिजनेस टिप्स दे सकता है। नौकरी के लिए प्रबल योग हैं।


कर्क : भावुकता से बाहर आकर व्यवहारिकता से ताल मिलाएंगे। मन की इच्छा पूरी होने से मनोबल मजबूत होगा। दोस्तों से निजी जीवन के बारे में भी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे। अपने प्रिय से किसी बात को लेकर गुस्सा जाहिर कर सकते हैं, जबकि शादीशुदा लोग अपने विवाहित जीवन को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे।


सिंह : घर गृहस्थी के कामों में मन लगेगा। घरवालों का सहयोग मिलेगा। किसी बात को लेकर परिवार में तनातनी चल सकती है। आपका निजी जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन को लेकर आज आप रोमांटिक मूड में होंगे। किसी से प्रेम करते हैं तो दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा अवसर है।


कन्या : व्यावहारिकता में आकर भावुकता से मुंह न मोड़ें। किसी खास दोस्त को आपकी जरूरत पड़ेगी। उनकी मदद जरूर करें क्योंकि दोस्ती की यही निशानी है। दांपत्य जीवन को लेकर थोड़े गुस्से में नजर आएंगे। जीवन साथी कुछ ऐसी बातें कहेगा, जो आपको पसंद नहीं आएंगी। सेहत में गिरावट हो सकती है। मेहनत व समझदारी आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगी।


तुला : अपनी शारीरिक समस्याओं से थोड़े परेशान नजर आएंगे। धन के निवेश के लिए आज का दिन है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। घर में कोई कंस्ट्रक्शन का कार्य करा सकते हैं। किसी की सहायता से आज आप काम करेंगे। आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। निजी जीवन सुखमय रहेगा।


वृश्चिक : खुद को अकेला समझने की भूल न करें। आसपास के लोग अापकी ताकत हैं। आपको बहुत चाहते हैं, उन पर भरोसा रखें। कार्य क्षेत्र में इधर-उधर की बातों से दूर हट कर भविष्य के लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी और आपके बॉस आप की कार्य क्षमता को पूछेंगे। प्रेम जीवन को लेकर कुछ निराशा हो सकती है।


धनु : आज का दिन आपके अंदर जोश भर देगा। आप हर काम को समय से पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। समय को परिवार के नाम करेंगे, जिससे संतुष्टि का भाव चेहरे पर दिखेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में धार्मिक विचार आएंगे। किसी प्रॉपर्टी की बातचीत फाइनल हो सकती है। आय को लेकर अच्छे समाचार मिलेंगे। किसी अनजान स्रोत से धन आने के योग हैं। निजी जीवन संतुष्टि दायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।


मकर : खुद पर भरोसा रखें और हर काम स्वयं करने का विचार रखें। इसकी वजह से आपकों ऊर्जा मिलेगी। जिंदादिली से काम करेंगे। भाग्य पर अंधविश्वास करने से बचें और कर्म पर ध्यान दें। गुप्त खर्चों से बचने की कोशिश करेंगे तो आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निजी जीवन को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी, जिससे रिश्तों में तालमेल बिठा पाएंगे। आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि दिमाग लगाकर हर काम आसानी से निपटा लेंगे।

कुंभ : बेवजह की चिंताओं को लेकर और पुरानी गलतियों को याद करके परेशान होंगे। इस स्थिति से बाहर निकलें, नहीं तो आपका महत्वपूर्ण समय निकल जाएगा। काम को लेकर स्थितियों में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम में एकाग्रता बनाए रखने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। निजी जीवन सुख देगा और रिश्तो में प्रेम की वृद्धि होगी। अचानक मिलने वाले किसी लाभ से आप खुश होंगे।


मीन : व्यापार की स्थितियों में सुधार होगा। आप एग्रेसिव मूड में हो सकते हैं क्योंकि आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। ऐसी स्थिति से बचने का प्रयास करें, क्योंकि इसका असर आपके परिवार के जीवन पर पड़ सकता है। काम को लेकर स्थितियां सुधरेंगी। आपको अपने काम को लेकर किसी पर निर्भरता नहीं रखनी होगी। खुद के दम पर ही सफलता पाएंगे। खुद को समय दें और यह जानें कि आपके अंदर क्या चल रहा है। किसी महिला से झगड़ा मोल न लें।


आज के दिन जन्म व्यक्ति


16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इससे प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।


शुभ दिनांक : 7, 16, 25


शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



शुभ वर्ष : 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून


कैसा रहेगा यह वर्ष


आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top