आज का पंचांग : जानें कैसा होगा आज का दिन

0

14 अक्टूबर, बुधवार


विक्रम संवत 2077, शक संवत 1942


सूर्योदय 06:35 बजे, सूर्यास्त 18:13 बजे


अयन - दक्षिणायन

ऋतु - शरद

मास - अधिक अश्विन

पक्ष - कृष्ण


तिथि - द्वादशी दोपहर 11:51 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी


नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी रात्रि 08:41 बजे तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी


योग - शुक्ल दोपहर 02:15 बजे तक तत्पश्चात ब्रह्म


राहुकाल - दोपहर 12:24 से दोपहर 01:52 तक


दिशाशूल - उत्तर दिशा


व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत


विशेष - द्वादशी को पूतिका (पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना चाहिए। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)



घर के सदस्य की मृत्यु पर


अगर घर में किसी सदस्य की मृत्यु हो गई हो तो रोज 13 दिन तक घर की छत पे एक कटोरी में दूध और एक कटोरी में पानी रख आएं। दूसरे दिन सुबह वो पानी और दूध पीपल की जड़ में डाल दें। ऐसा 13 दिन करने से, जिसकी मृत्यु हुई है उसकी आत्मा को शान्ति मिलती है। उनका आशीर्वाद घर वालों को मिलता है।


अन्न और महिलाओं का सम्मान करें


पौराणिक कथा के अनुसार एक बार इंद्रदेव ने मां लक्ष्मी से प्रश्न किया कि आपकी पूजा और आराधना हर मनुष्य करता है। फिर भी कुछ लोग अमीर तो कुछ गरीब क्यों रहते हैं। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री हरि की संगिनी मां लक्ष्मी ने कहा आवश्यक नहीं है कि मेरी पूजा करने पर हर व्यक्ति को धन की प्राप्ति हो, क्योंकि पूजा के साथ व्यक्ति के कर्म भी अच्छे होना जरुरी है। प्रत्येक मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार गरीब या अमीर होता है। मां लक्ष्मी ने इंद्रदेव को बताते हुए कहा कि पूजा करने के साथ श्रद्धा और सम्मान भी आवश्यक होता है।


किन कारणों से नहीं होता मां लक्ष्मी का वास


अन्न का निरादर करने से मां लक्ष्मी वास नहीं करतीं। जो लोग भोजन का निरादर करते हैं, भोजन बीच में छोड़कर उठ जाते हैं। अत्यधिक भोजन का उपभोग करने पर मां लक्ष्मी कभी नहीं ठहरती। ऐसे लोग अन्न और धन दोनों के लिए परेशान रहते हैं। उनके यहां कभी सुख-शांति नहीं रहती।


घर में कलेश या झगड़ा होने पर मां लक्ष्मी नहीं करतीं वास


मां लक्ष्मी उस घर में कभी वास नहीं करती है जहां पर हर समय झगड़ा या बिना बात के शोर होता हो। जहां पर शांति का अभाव हो मां लक्ष्मी की कृपा वहां नहीं होती है। इसलिए घर में शांति और खुशी का वातावरण रखना चाहिए।


स्त्रियों का सम्मान नहीं, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं


स्त्रियों को मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का स्वरुप माना गया है। इसलिए कभी किसी स्त्री या फिर अपने घर की महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। जिन लोगों के घर में स्त्रियों का सम्मान नहीं होता है वहां पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। ऐसे घर से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं।


कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि

15 अक्टूबर, गुरुवार को मासिक शिवरात्रि है। हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते-करते यह 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर यह 17 मंत्र बोले। इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी।

1. ॐ शिवाय नम:, 2. ॐ सर्वात्मने नम:, 3. ॐ त्रिनेत्राय नम:, 4. ॐ हराय नम:, 5. ॐ इन्द्र्मुखाय नम:, 6. ॐ श्रीकंठाय नम:, 7. ॐ सद्योजाताय नम:, 8. ॐ वामदेवाय नम:, 9. ॐ अघोरह्र्द्याय नम:, 10. ॐ तत्पुरुषाय नम:, 11. ॐ ईशानाय नम:, 12. ॐ अनंतधर्माय नम:, 13. ॐ ज्ञानभूताय नम:, 14. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:, 15. ॐ प्रधानाय नम:, 16. ॐ व्योमात्मने नम:, 17. ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:।


आर्थिक परेशानी से बचने के लिए हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है। जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें। रात को 12 बजे थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें तो आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। हर महीने मासिक शिवरात्रि के दिन शाम को सूर्यास्त के समय एक दिया पर पांच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखें और भगवान शिवजी के नाम का जप करें। इससे व्यक्ति के सिर से कर्जा उतरता है और आर्थिक परेशानियाँ दूर होती हैं।


पंचक


25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक


21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक


19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक



एकादशी


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


प्रदोष


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)



पूर्णिमा


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


आज का राशिफल


मेष : प्यार में सराबोर रहेंगे। आप अपनी लव लाइफ खोलकर जिएंगे। मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी उनका आनंद लेंगे। आपका प्रिय आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे आज का दिन खुशनुमा होगा। काम को लेकर स्थितियां पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगी। आप काफी खुश होंगे। अपने कुछ जरूरी कामों को आप भाग्य के सहारे छोड़ देंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सही तरीके से सही दिशा में आगे बढ़ेगा। जीवन साथी आज आपको कोई अच्छी बात बता सकता है, जिसे सुनकर आपकी बाँछें खिल उठेंगी।


वृष : घर में किसी के आने से रौनक आएगी। घर में कोई फंक्शन कर सकते हैं या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आज के दिन को खूब इंजाय करेंगे। आपकी मां जी आज आप पर खूब प्यार लुटाएंगी। बिजनेस को लेकर स्थितियां बढ़िया रहेंगी। इन्वेस्टमेंट के हिसाब से भी दिन बढ़िया है। एक बात का ध्यान रखें। उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोलें, दिक्कत हो सकती है।


मिथुन : दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग होगी। बहुत समय से इसकी कोशिश कर रहे थे। आज आप को मौका मिल सकता है। सरकारी कामों में हाथ डालने से लाभ के योग बनेंगे। जीवन साथी की सलाह पर काम को आगे बढ़ाने का नया तरीका मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें, आज वह प्रबल स्थिति में होंगे। बुद्धि अच्छी रहेगी, सही समय पर सही काम करने का आभास मिलेगा।


कर्क : मन से भावुक होने वाले आप आज मजबूत स्थिति में नजर आएंगे। घर में चल रही परिस्थितियों पर पूरा नियंत्रण होगा। प्यारी मीठी बातों से सबका दिल जीत लेंगे। खुशी की दस्तक से घर में लोगों का आना जाना हो सकता है। बिजनेस को लेकर थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा। हल्के में स्थितियों को लेना नुकसानदायक होगा। निजी जीवन को लेकर थोड़ी निराशा हो सकती है। काम को लेकर स्थितियां मजबूत हैं। प्रयास सफल होंगे।


सिंह : जीवन में सच्चाई को अहमियत देने वाले आप आज बहुत अच्छे मूड में नजर आएंगे। सेहत को लेकर गंभीर होना भी जरूरी है। सर्दी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। निजी जीवन खुशियां लेकर आएगा। ऐसा लगेगा कि मानो आपके सिर पर कोई भार या कोई टेंशन नहीं है। काम को लेकर आपका रवैया थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है, जिस से बचना जरूरी होगा। आप किसी से प्यार करते हैं, तो उनसे दिल का हाल सुनाने के लिए आज अच्छा दिन होगा। परिवार के लोगों से अच्छा तालमेल बनाकर रखें।


कन्या : खर्चों में दिन गुजरेगा। खर्चे जरूरत से ज्यादा होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। निजी जीवन की बात करें, तो थोड़ी निराशा हो सकती है। आप जितना प्यार उनसे करते हैं, उतने की उम्मीद रखेंगे, लेकिन बदले में ना मिलने से निराश होंगे। इस भावना को बदलें, आप देखेंगे, जीवन बहुत सुंदर है। सभी आपको पसंद करते हैं। काम को लेकर स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। आप बैंक बैलेंस भी बढ़ाने में कामयाब हो सकते हैं।


तुला : आज आपके पास अच्छी मात्रा में पैसा आएगा। कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है, तो उससे भी अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। पैसे को आगे इन्वेस्ट करना भी फायदेमंद रहेगा। बस शेयर बाजार में थोड़ी सावधानी रखें। लांग टर्म के लिए पैसा लगाएं। हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे। काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होंगी। निजी जीवन को लेकर आज परिपक्वता दिखाएंगे। कुछ मामलों में गंभीर भी दिखाई देंगे।


वृश्चिक : मन में शंका नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए इसे मन से निकाल दें। निजी जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें। अपनों के साथ वक्त बिताएं। कोई शंका को बातचीत से दूर करें। काम को लेकर स्थिति अच्छी है। आज जहां आप काम कर रहे हैं। वहां पर कोई पार्टी की योजना बन सकती है। आज आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से आप का मनोबल ऊंचा होगा।


धनु : भाग्य की प्रबलता के चलते कार्य में सफलता सुनिश्चित होगी। आप जिस काम को भी सोचेंगे, वह पूरा होगा, जिससे आज आपका दिन कहलाएगा। जमीन जायदाद से जुड़े किसी काम में हाथ डाला है, तो उसमें सफलता मिलेगी। अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे। निजी जीवन में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे। अपने अनुभव से लोगों को नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सब बड़े ध्यान से सुनेंगे। आपको कोई सम्मान मिल सकता है।


मकर : खर्चों में होने वाली बढ़ोतरी परेशानी दे सकती है। इसलिए ध्यान रखें कि गलत जगह पैसा जाना नुकसानदायक हो सकते है। पूजा-पाठ पर भी खर्च होगा। भाग्य की मजबूती के चलते कामों में सफलता मिलनी तय है। प्रेम जीवन बिताने वाले लोग आज अपने रिश्ते में कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे, उन्हें प्रिय का व्यवहार समझ में नहीं आएगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर आएंगे।


कुंभ : घर और दिल में खुशी ही खुशी नजर आएगी। दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा। प्यार भरा मौसम लौटेगा। जीवन साथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। उनकी मनपसंद ड्रेस लेकर आ सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपनी लव लाइफ को लेकर परिपक्व नजर आएंगे। शादी के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। घर का माहौल आपको थोड़ा सा परेशान कर सकता है। काम को लेकर स्थितियां ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करती हैं।


मीन : आज का दिन आपसे बहुत उम्मीद करता है। आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। चुनौतियों से ना घबराएं अपने आत्मविश्वास को जगाने से कामों में सफलता मिलेगी। आय को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चे तेजी से बढ़ेंगे। शाम के बाद स्थिति थोड़ी सुधरेगी। पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे।


आज के दिन जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


आप भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50



शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम


कैसा रहेगा वर्ष


यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। परेशानियां इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top